Move to Jagran APP

Congress Working Committee Meeting: अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा

Congress Working Committee Meeting कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने भी गहलोत का साथ दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:13 PM (IST)
Congress Working Committee Meeting: अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा
अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा। फाइल फोटो

जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। Congress Working Committee Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की शुक्रवार को हुई बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं पर निशाना साधा। इस दौरान गहलोत की पत्र लिखने वाले कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य आनंद शर्मा के साथ बहस भी हुई। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने भी गहलोत का साथ दिया। गहलोत व मीणा ने कहा कि कोरोना महामारी और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मई से पहले संगठन चुनाव कराना उचित नहीं होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में शामिल रहे एक वरिष्ठ नेता ने दैनिक जागरण को बताया कि गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन चुनाव कराने की मांग करने वाले क्यों खुद चुनाव जीतकर महासचिव और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं।

loksabha election banner

इन नेताओं ने क्या कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव जीता है। गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने की चर्चा करते हुए कहा कि क्या वे भी चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनें हैं। कांग्रेस संगठन चुनाव कराने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि क्या ऐसे नेताओं को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विश्वास नहीं है। ऐसे नेताओं पहले खुद के बारे में सोचना चाहिए कि अब तक वे कैसे बड़े-बड़े पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी और किसान आंदोलन है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भी शीघ्र होने वाले हैं। कांग्रेस कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि गहलोत की आनंद शर्मा के साथ कुछ देर बहस हुई। कुछ अन्य नेता भी बीच में बोले। आखिरकार पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मामला संभाला। मीणा ने कहा कि वर्तमान हालात में चुनाव कराना बिल्कुल सही नहीं है। जून तक चुनाव नहीं होने चाहिए। जानकारी के अनुसार, बैठक से पहले गहलोत और मीणा ने कार्यसमिति के कुछ वरिष्ठ सदस्यों के साथ फोन पर चर्चा की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में आमूलचूल बदलाव की मांग की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.