Move to Jagran APP

Rajasthan: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उदयपुर के हितेंद्र का शव रूस से मंगवाने की मांग

Rajasthan प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उदयपुर के आदिवासी युवक हितेंद्र गरासिया का शव रूस से स्वदेश मंगाने की मांग की है। हितेंद्र की बेटी तथा उसके परिजन शुक्रवार को प्रियंका गांधी से दिल्ली में मिले।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:50 PM (IST)
Rajasthan: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उदयपुर के हितेंद्र का शव रूस से मंगवाने की मांग
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उदयपुर के हितेंद्र का शव रूस से मंगवाने की मांग। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उदयपुर के आदिवासी युवक हितेंद्र गरासिया का शव रूस से स्वदेश मंगाने की मांग की है। हितेंद्र की बेटी तथा उसके परिजन शुक्रवार को प्रियंका गांधी से दिल्ली में मिले। इसके बाद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा, इसकी जानकारी प्रियंका ने स्वयं ट्वीट करके दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि हितेंद्र गरासिया का शव जल्द से जल्द मंगाया जाए। गौरतलब है कि हितेंद्र की मौत छह महीने पहले 17 जुलाई, 2021 को रूस में हो गई थी। हितेंद्र रोजगार के लिए रूस गया था और उसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। हितेंद्र के शव के लिए उसके परिजनों ने राजस्थान हाई कोर्ट का सहारा लिया, तब पता चला कि उसका शव रूस में ही दफना दिया गया है।

loksabha election banner

प्रियंका का ट्वीट

राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद हितेंद्र का शव अभी तक भारत नहीं लाया गया। इसके बाद हितेंद्र के परिजनों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दिया तथा राष्ट्रपति तक से गुहार की, लेकिन अभी तक हितेंद्र का शव स्वदेश नहीं लाया जा सका। हितेंद्र के परिजन अभी भी दिल्ली में धरना देकर बैठे हैं। शुक्रवार को हितेंद्र गरसिया की बेटी उर्वशी गरासिया और उसके परिजन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि हितेंद्र की बेटी उर्वशी गरासिया उनसे मिली। साथ ही, प्रियंका ने यह भी लिखा कि उर्वशी बड़ी हिम्मत से आवाज उठा रही हैं। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार की मांग को सुनने का निवेदन किया है। इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर डा संजीव राजपुरोहित ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हए कहा कि मानवीय संवेदना से भरे इस बेहद संवेदनशील विषय को प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाने का काम उन्होंने किया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.