Suicide: राजस्थान के दौसा में पुलिसकर्मी ने थाने में खुद को गोली मारी, मौत
Head constable committed suicide. पुलिसकर्मी ने थाने में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना राजस्थान के दौसा की है।
जयपुर, जागरण संवाददाता। Policeman committed suicide. राजस्थान में दौसा जिले के सिकंदरा पुलिस थाने में रविवार सुबह एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुलिस थाने में पहुंचे। अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पुलिसकर्मी का शव परिजनों को सौंप दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान ने बताया कि हेड कांस्टेबल हरिसिंह गुर्जर सिकंदरा थाने में मालखाने का प्रभारी था। हरि सिंह गुर्जर की शनिवार को स्थानीय निकाय चुनाव में ड्यूटी थी। ड्यूटी से शनिवार देर रात वापस आने के बाद हरि सिंह ने रविवार को सुबह थाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है।
हरि सिंह ने रिवाल्वर से गोली सिर पर मारी। थाने में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे तो हरि सिंह खून से लथपथ पड़ा था। यह देखकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हरि सिंह को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरि सिंह दौसा जिले के जगरामपुरा गांव का रहने वाला था।
वहीं, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिसकर्मी ने क्यों आत्महत्या की है। उसके परिजनों कोे घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, थाने में भी शोक की लहर दौड़ गई। इस मामले में हेड कांस्टेबल हरिसिंह गुर्जर के परिजनों व थाने के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी इस मामले में और खुलासा होने की संभावना है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।