राजस्थान में सरकारी दस्तावेजों से दीनदयाल उपाध्याय का लोगो हटाने का आदेश जारी
Rajasthan government. राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सरकारी लेटरपैड से दीनदयाल उपाध्याय की फोटो वाला लोगो हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 06:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सरकारी लेटरपैड से जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो वाला लोगो हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी लेटरपैड और परिपत्रों से दीनदयाल उपाध्याय के फोटो वाला लोगो हटाने का निर्णय पिछले दिनों लिया था। बुधवार को इस बारे में प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिकारिक रूप से आदेश जारी कर दिए हैं। ये आदेश सरकार से सभी 73 विभागों के साथ ही बोर्ड एवं निगमों में भी लागू होगा।
गौरतलब है कि पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने एक दिसंबर, 2017 को एक आदेश जारी कर सरकारी लेटरपैड और परिपत्रों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का फोटोयुक्त लोगो छापना अनिवार्य किया था। उस वक्त भी कांग्रेस की ओर से इस फैसले का विरोध किया गया था। कांग्रेस का कहना था कि दीनदयाल ने ऐसा समाज और देश के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया कि अशोक स्तम्भ के साथ उनका लोगो लगाया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें