Move to Jagran APP

राजस्थान कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पीड़ा को अब जिले के प्रभारी मंत्री सुनेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी का अहसास कराएगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:11 PM (IST)
राजस्थान कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पीड़ा को अब जिले के प्रभारी मंत्री सुनेंगे
राजस्थान कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पीड़ा को अब जिले के प्रभारी मंत्री सुनेंगे

जागरण संवाददाता,जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी का अहसास कराएगी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य अब कार्यकर्ताओं की सलाह से होंगे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारियों के तबादलों में भी प्राथमिकता मिलेगी।

loksabha election banner

जिला काांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को यह अधिकार दिया गया है कि तबादलों को लेकर वे अपनी अनुशंसा जिलों के प्रभारी मंत्रियों को सौंपेंगे। प्रभारी मंत्री ये सूचियां मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजेंगे और फिर तबादला आदेश जारी होंगे। इस के साथ ही मंत्रियों को अपने आवास पर प्रतिदिन सुबह एक घंटा जनसुनवाई करने बाद कार्यकर्ताओं से अलग मुलाकात करनी होगी।

जिलों के दौरे के दौरान मंत्रियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का एक सत्र रखना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों को इस बारे में निर्देश दिए है। गहलोत ने कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो कार्यकर्ता जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से प्रभारी मंत्री को बताएं, समस्या दूर होगी। कांग्रेस की योजना है कि चिकित्सा,शिक्षा एवं ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे महकमों में आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को प्राइम पोस्टिंग दी जाए।

वसुंधरा सरकार से बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी से सबक ले रही कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि पिछली वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगते रहते थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद हुई भाजपा की समीक्षा बैठकों में भी पराजय का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं का चुननाव अभियान में सक्रियता से शामिल नहीं होना माना गया। यह माना गया कि सरकार के कामकाज से कार्यकर्ता खुश नहीं थे। कार्यकर्ता वसुंधरा सरकार को खुद की सरकार महसूस नहीं करते थे। इसी को देखते हुए गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सवोच्च मानने को लेकर मंत्रियों एवं विधायकों को निर्देश दिए है। गहलोत ने मंत्रियों एवं विधायकों से साफ कहा है कि कार्यकर्ता को केन्द्र में रखकर निर्णय किए जाएं। विधायक अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी पहले कार्यकर्ता को दें,जिससे वे इसका क्षेय ले सकें।

मंत्रियों,विधायकों एवं संगठन पदाधिकारियों की कार्यशाल होगी

कांग्रेस मंत्रियों,विधायकों एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की दो दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित करेगी। अगले माह होने वाली इस कार्यशाला में नेताओं को सत्ता एवं संगठन की भावी योजना के बारे में बताने के साथ ही सरकार में रहते हुए आम लोगों को अधिक से अधिक संतुष्ट कैसे किया जाए,इस बारे में बताया जाएगा। कार्यशाला में केन्द्र एवं राज्य के नेता संबोधित करेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.