राजस्थान में चाचा ने भतीजे से कुकर्म कर की हत्या
Murder of nephew in Rajasthan. चाचा ने भतीजे से कुकर्म कर हत्या कर दी। घटना राजस्थान की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जासं, झुंझनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी थाना इलाके में एक चाचा ने अपने सात वर्षीय भतीजे से कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। मामले का खुलासा वारदात के सात दिन बाद रविवार को हुआ। पुलिस ने मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद कर आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात का शिकार हुए मासूम का 24 मार्च को रिश्ते में उसका चाचा लगने वाले राजवीर ने अपहरण कर लिया था। वह उसे समोसा खिलाने के बहाने साथ ले गया। परिजन ने इसकी रिपोर्ट 25 मार्च को पचेरी थाने में दर्ज करवा दी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित राजवीर बुहाना बणी में छिपा है। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।
राजवीर ने बताया कि वह मासूम को समोसा खिलाने के बहाने लेकर गया था। उसके बाद शराब के नशे में कुकर्म किया। जब मासूम ने कहा कि वह यह बात परिजन को बताएगा तो राजवीर ने उसे गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर लिया है।