Move to Jagran APP

Rajasthan: महिला कॉन्स्टेबल ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Woman Constable महिला कॉन्स्टेबल ने अलवर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करते रहने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 05:53 PM (IST)
Rajasthan: महिला कॉन्स्टेबल ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Rajasthan: महिला कॉन्स्टेबल ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

जोधपुर, संवाद सूत्र। Woman Constable: राजस्थान के जोधपुर शहर में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है। महिला कॉन्स्टेबल ने अलवर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करते रहने की बात कहते हुए अलवर में झांसे से एक प्लाट को हड़पने का भी आरोप लगाया है। प्राथमिकी में महिला कॉन्स्टेबल ने कहा कि साथी युवक से उसकी लंबे समय तक दोस्ती चली, फिर उसका चयन नेवी में हो गया। उसके बाद आरोपित युवक ने दूसरी जगह शादी रचा ली। इस बीच, महिला कॉन्स्टेबल को वह शादी का झांसा देता रहा। रातानाड़ा थाना पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

रातानाडा थाना के सब इंस्पेक्टर सुमन बुंदेला ने बताया कि अलवर जिले की रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल जोधपुर में तैनात है। उसने यह रिपोर्ट दी है। इसका आरोप है कि अलवर का ही रहने वाले एक युवक से उसकी पुरानी पहचान थी। पढ़ाई-लिखाई के समय से ही उससे हुई नजदीकियों के चलते उसने शादी का झांसा दिया था। वह खुद भी नेवी की तैयारी कर रहा था। महिला कॉन्स्टेबल का वर्ष 2015 में सलेक्शन हो गया था। तब से वह जोधपुर में ही तैनात है। फिर युवक का भी इस बीच नेवी में चयन हो गया। इस बीच, शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण करता रहा। महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके अलवर स्थित जमीन को भी जालसाजीपूर्वक हथिया लिया। नेवी ज्वाइन करने के बाद युवक ने दूूसरी जगह शादी कर ली। रातानाडा थाना में इस बारे में प्राथमिकी हुई है, जहां पुलिस ने तफ्तीश आरंभ की है। पीड़ित महिला कॉन्स्टेबल का मेडिकल भी करवाया गया है। 

गौरतलब है कि इससे पहले सिरोही जिले के मंडार इलाके में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपित तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह मामला 12 दिन पुराना है। महिला की तबीयत खराब होने पर उसके सास-ससुर उसे एक तांत्रिक प्रकाश कुमार के पास लेकर आए। पहली बार तो तांत्रिक झाड़ फूंक करके चला गया। दूसरी बार परिवार वाले आठ जुलाई को महिला को तांत्रिक के पास ले जाया गया। यहां प्रकाश कुमार महिला को परिवार के लोगों से दूर ले जाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद परिवार को बर्बाद करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने जब ये बात अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने मामले को रफा-दफा करने को कहा और बहू को घर में ही बंधक बना लिया। उसके बाद महिला ने अपने पीहर वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीहर वालों ने रानीवाड़ा एसडीएम को मामले की जानकारी दी। रानीवाड़ा एसडीएम ने सर्च वारंट निकाल कर पीड़िता को ससुराल वालों के कब्जे से मुक्त करवाया। उसके बाद पीड़िता ने पीहर पक्ष के लोगों के साथ मंडार थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकाश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.