Move to Jagran APP

Rajasthan: एक ही परिवार की महिला व तीन नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

Rajasthan एक ही परिवार की महिला और तीन नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना राजस्थान के दौरा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 03:38 PM (IST)
Rajasthan: एक ही परिवार की महिला व तीन नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म
एक ही परिवार की महिला व तीन नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले में एक ही परिवार की महिला और तीन नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पीड़िताओं के परिजनों द्वारा सात दिन पहले दौसा सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वीरवार को प्रदेश की महिला व बाल विकास मंत्री ममता भूपेश पीड़िताओं से मिलने उनके घर पहुंची। भूपेश ने पीड़ितों के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। भूपेश ने बंद कमरे में पीड़ितों से बात की। उन्होंने कहा कि कोर्ट में सरकारी वकील के माध्यम से पीड़ितों की पैरवी कराई जाएगी।

loksabha election banner

दुष्कर्म पीड़िताओं में तीन सगी बहनें और एक बड़ी बहन की बेटी है। इस संबंध में 21 जनवरी को सबसे पहले बड़ी बहन ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि उनके घर के पास ही ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर व उसके दो साथियों देवेंद्र और सुभाष ने उसे बातों में बहलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद 24 जनवरी को विष्णु गुर्जर के खिलाफ दो नाबालिग बहनों व बड़ी बहन की बेटी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एक के बाद एक दुष्कर्म के एक हर परिवार की चार पीड़ितों से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा।

भारतीय दंड संहिता की धारा 164 के बयानों में पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि विष्णु गुर्जर शादीशुदा बड़ी बहन का लंबे समय से देह शोषण करता था। वह उसे कभी लालच देता तो कभी धमकी देता था। एक बार वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड गठित किया है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फरार विष्णु गुर्जर और उसके दो साथियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.