Rajasthan: जोधपुर में नशा पिलाकर नाबालिग से बनाता रहा संबंध
Rajasthan प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को किसी चीज में नशा मिलाकर पिला दिया जिस कारण वह बेहोश हो गई। बेहोश होने पर युवक ने उससे दुष्कर्म किया।
जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग को नशा पिलाकर यौन शोषण किए जाने का मामला शहर के प्रतापनगर थाना में दर्ज हुआ है। नाबालिग से पहली बार जनवरी में आरोपित ने नशा पिलाकर दुष्कर्म किया। इसमें बाद लगातार यौन शोषण किया गया। नाबालिग की मां ने इस संबंध में में रिपोर्ट दी, इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू की। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को किसी चीज में नशा मिलाकर पिला दिया, जिस कारण वह बेहोश हो गई। बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवक उसे बदनाम करने की धमकियां देता रहा और उसके साथ संबंध बनाता गया। घटना जनवरी की थी, इसके बाद लगातार उसने नाबालिग से संबंध बनाए। धीरे-धीरे युवक ने बदनाम करने की धमकियां देने के साथ-साथ उसका दैहिक और आर्थिक शोषण करना भी शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नाबालिग की मां ने जोधपुर के प्रतापनगर थाना में रिपोर्ट दी। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर मामले की जांच में लगी है। प्रतापनगर थाना में किशोरी की मां की रिपोर्ट पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को देह व्यापार में धकेला
दहेज की मांग को पूरा नहीं किए जाने पर महिला ने ससुराल वालों पर देह व्यापार में धकेले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में विवाहिता ने अपने पति और अन्य ससुराल के सदस्यों के खिलाफ जबरन अन्य लोगो से शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव डालने को लेकर देह व्यापार में धकेले जाने की रिपोर्ट दी है। भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना के संंबंध में थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके शादी कुछ समय पहले सुनील के साथ हुई थी।
घरवालों ने सामर्थ्यनुसार दान दहेज ससुराल वालों को दिया था। मगर वे दहेज की मांग के प्रताडि़त करने लगे। एक दिन पति सुनील और अन्य ने मिलकर उसे कमरें में बंद कर दिया और अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे। उसका देहिक शोषण किया जाने लगा। पीड़िता ने अपने पीहर आकर यह बात बताई। इस पर अब पति सुनील व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाए जाने के साथ बयान लिए गए है। पुलिस ने इस बारे में पड़ताल आरंभ की है।