Rajasthan: चूरू में महिला से दुष्कर्म
Misbehavior with woman. राजस्थान के चूरू में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य ब्यूरो, जयपुर। Misbehavior with woman. राजस्थान के चूरू जिले के दूधवाखारा थाना इलाके में एक विवाहिता की मजबूरी का फायदा उठा कर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता का पति बीमार रहता है। बीमार पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार दिसंबर, 2019 को पीड़िता का पति बीमारी का इलाज कराने जयपुर गया था। उस वक्त लतीफ ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपित ने महिला के बीमार पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह महिला की मजबूरी का फायदा उठा कर कई बार उससे दुष्कर्म करता रहा। आखिरकार पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता ने जो पता बताया है, वहां से आरोपित फरार है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
चूरू में ही एक दिन पहले एक और विवाहिता के साथ दो युवकों द्वारा अपहरण का दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में युवकों ने विवाहिता का अपहरण कर उसे नशीली दवा खिला कर अपहरण किया था। इस मामले की जांच भी चल रही है।
वहीं, राजस्थान के उदयपुर जिले की एक युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया था। यहां अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए उदयपुर जिले की एक युवती को अपने झांसे में लिया और उसे बाड़मेर ले गया। वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। मौका पाते ही युवती उदयपुर भागकर आई और जिले के गींगला थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि 2 माह तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उदयपुर की अदालत में सोमवार को धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए।