Move to Jagran APP

जयपुर से मुंबई गए महाराष्ट्र कांग्रेस के 40 विधायक, गहलोत ने कोश्यारी पर साधा निशाना

Maharashtra Cong MLA. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगव सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:11 PM (IST)
जयपुर से मुंबई गए महाराष्ट्र कांग्रेस के 40 विधायक, गहलोत ने कोश्यारी पर साधा निशाना
जयपुर से मुंबई गए महाराष्ट्र कांग्रेस के 40 विधायक, गहलोत ने कोश्यारी पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, जयपुर। Maharashtra Cong MLA. महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक बुधवार को छठे दिन मुंबई के लिए रवाना हो गए। महाराष्ट्र के 40 विधायक पिछले छह दिन से जयपुर से 25 किलोमीटर दूर एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। बुधवार को दोपहर में ये विधायक एक चार्टेड प्लेन से जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। उधर, विधायकों के रवाना होने के बाद मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगव सिंह कोश्यारी को घेरते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला अच्छा नहीं है। राजयपाल ने स्थिरता कायम करने के बजाए अस्थिरता कायम कर दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र महत्वपूर्ण राज्य है। अगर त्रिशंकु विधानसभा आ गई थी तो राज्यपाल की जिम्मेदारी थी कि वे स्थिति को संभालते। वे देखते कैसे स्थिर सरकार बन सकती है। लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में पहले शिवसेना को बुलाया और फिर वक्त तय कर दिया। यह कहां लिखा है कि टाइम बाउंड 7:30 तक शिवसेना को राज्यपाल के समक्ष समर्थन का पक्ष रखना होगा। इसके बाद एनसीपी को बुलाया।

नारायण राजे जो पहले कांग्रेस और फिर शिवसेना में होते आजकल भाजपा में हैं, वे कह रहे हैं कि हम साम-दाम-दंड से सरकार सरकार बनाएंगे। अविनाश पांडे ने कहा कि राज्यपाल ने लोकतंत्र के हिसाब से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर अपने सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता से चार दलों को खंडित जनादेश दिया है, वहां एक गठबंधन सरकार की जरूरत है। मुंबई रवाना होने से पहले मीडियाकर्मियों से बातचीत में अधिकांश विधायकों ने कहा कि वे चुनाव नहीं कराना चाहते, इसलिए किसी भी गठबंधन के साथ जाने को तैयार है। कांग्रेस आलाकमान के समक्ष उन्होंने अपनी बात पहुंचा दी है। 

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.