Move to Jagran APP

Rajasthan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गजेंद्र सिंह शेखावत के घर जाकर माताजी के निधन पर जताई संवेदना

Rajasthan केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पिता शंकर सिंह शेखावत महरोली से मिलने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केंद्रीय श्रम व रोजगार पर्यावरण वन मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को जोधपुर पहुंचे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 05:41 PM (IST)
Rajasthan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गजेंद्र सिंह शेखावत के घर जाकर माताजी के निधन पर जताई संवेदना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गजेंद्र सिंह शेखावत के घर जाकर माताजी के निधन पर जताई संवेदना। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। स्थानीय सांसद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पिता शंकर सिंह शेखावत महरोली से मिलने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय श्रम व रोजगार, पर्यावरण, वन मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। इन्होंने शेखावत के अजीत कालोनी स्थित निवास जाकर माताजी मोहन कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा भाजपा के अनेक नेता पूर्व सांसद पूर्व मंत्री, विधायक भी जोधपुर पहुंचे और शेखावत के निवास स्थान जाकर माताजी के निधन पर दुख जताया। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुबह 9.35 बजे हवाई मार्ग से नई दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11 बजे जोधपुर पहुंचे।

loksabha election banner

जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के अजीत कालोनी स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री यादव व केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री शेखावत की माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धा से याद किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष और दोनों केंद्रीय मंत्री शेखावत और पिता शंकर सिंह से मिले और मोहन कंवर के निधन पर संवेदना व्यक्त की। लोकसभा अध्यक्ष और दोनों केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे तक शेखावत के निवास पर रुके। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पहुंचे संवेदना व्यक्त करने

जोधपुर दक्षिण महापौर वनिता सेठ, वरिष्ठ विधायक विधायक सूर्यकांता व्यास, पोकरण पूर्व विधायक सांग सिंह, पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासार, ओसियां के पूर्व विधायक भैराराम सियोल, महेश्वरी सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप काबरा, उप महापौर किशन लड्ढा, पूर्व महापौर देवेंद्र सालेचा, राजसिकों के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व मंत्री अर्जुन लाल गर्ग, जिला अध्यक्ष देहात मनोहर पालीवाल, भाजपा महामंत्री महेंद्र मेघवाल, महामंत्री करणी सिंह खींची, किसान मोर्चा के शेलाराम सारण, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद जनप्रतिनिधि इस दौरान शोक सभा में मौजूद रहे।

ईएसआइ अस्पताल यदि राजस्थान सरकार से नहीं संभल रहे तो केंद्र को वापस सौंप देः भूपेंद्र यादव

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मैं जोधपुर आया तो मुझे पता चला कि यहां सौ बेड का ईएसआइ अस्पताल है। जिसकी स्थिति सरकार ने बिगाड़ रखी है। अगर राज्य सरकार से ईएसआइ अस्पताल नहीं संचालित हो रहे तो यह स्कीम केंद्र सरकार को वापस सौंप दे। सर्किट हाउस में श्रम मंत्री ने कहा कि उनका राजस्थान से भावनात्मक जुड़ाव है। उनकी शिक्षा अजमेर में हुई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यावरण को लेकर विकास हो यह केंद्र सरकार भी चाहती है। गहलोत के राजस्थान में केंद्र के मंत्री आकर विरोध दर्ज करवाए बयान पर यादव ने कहा कि मैं आया हूं विरोध दर्ज करवाऊंगा। भाजपा क्या, राजस्थान में तो कांग्रेस भी विरोध दर्ज करवा रही है। मुख्यमंत्री शासन ठीक ढंग से शासन नहीं चला रहे, यह बात भाजपा क्या कांग्रेस स्वयं कह रही है। पायलट का भी यही कहना है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में असंतोष भरा शासन है। यहां तो झपटने का खेल चल रहा है। एक टीम का नेतृत्व सचिन करता है तो एक टीम का मुख्यमंत्री। गहलोत को नैतिकता के आधार पर जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के नाम पर जिस तहर खिलवाड़ हो रहा है, वह गलत है। नौकरियों में धांधली मची है। ऐसे कोई शासन नहीं चलता है। भूपेंद्र यादव शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास स्थान अजित भवन पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी मां के निधन पर संवेदना प्रेषित की। वहां से वे सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी के अन्य लोगों से भी मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.