Move to Jagran APP

राजस्‍थान में मिले दो लाख तक के कर्ज माफ प्रमाण पत्र, किसानों के खिले चेहरे

ऋण माफी, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनके कर्ज माफ किए जाएंगे। हमने सरकार बनने के सिर्फ दो दिन में अपना वादा पूरा किया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 12:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 12:05 PM (IST)
राजस्‍थान में मिले दो लाख तक के कर्ज माफ प्रमाण पत्र, किसानों के खिले चेहरे
राजस्‍थान में मिले दो लाख तक के कर्ज माफ प्रमाण पत्र, किसानों के खिले चेहरे

अजमेर, जेएनएन। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनके कर्ज माफ किए जाएंगे। हमने सरकार बनने के सिर्फ दो दिन में अपना वादा पूरा किया। दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। राज्य सरकार किसानों को उनकी फसल की कीमत हाथों हाथ देने के लिए भी नया सिस्टम विकसित करने जा रही है।

loksabha election banner

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज सरवाड़ के पास हिंगोनिया में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और आर्थिक उन्नति की सोच के साथ काम कर रही है। राजस्थान में लाखों किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जा रहे है। अजमेर में भी हजारों किसानों के कर्ज माफ होंगे। बिना किसी राजनैतिक भेदभाव किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उपज मण्डी में फसल बेचने के तुरन्त बाद उसका भुगतान मिले, उसका सही मूल्य मिले, उसके लिए नया सिस्टम विकसित किया जा रहा है। किसानों की उन्नति ही राज्य सरकार के कामकाज का मूलमंत्र है। भाया ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा की गई ऋण माफी के बकाया 6 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी वर्तमान सरकार द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग की तरक्की को ध्यान में रखकर विकास का खाका तैयार किया है। किसानों की कर्ज माफी के साथ ही राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिजली के दाम भी नहीं बढ़ाए जाएंगे। किसानों को विद्युत कनेक्शन भी जल्द दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता, कॉलेज में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा सहित कई ऎसे कार्य है, जो सरकार ने शपथ ग्रहण के साथ ही किए हैं। इन घोषणाओं से आमजन को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम को सीसीबी के अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी ने भी संबोधित किया। सहाकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक जी.एल.गुप्ता ने बताया कि किसानों का 30 नवम्बर 2018 तक का सम्पूर्ण कर्जा माफ होगा। इसमें छोटे बड़े सभी किसानाें को फायदा मिलेगा। भूमि विकास बैंक के द्वारा दिए गए कर्ज भी माफ होंगे।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, सागर शर्मा, प्रधान धाकड़, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

ऋणमाफी को बताया किसानों के लिए सौभाग्यशाली

हिंगोनिया गांव के किसान रामस्वरूप, रामलाल और भैरू ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किसानों की कर्जमाफी की घोषणा किसानों के लिए सौभाग्यशाली है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसली ऋण को चुका नहीं पा रहे किसानों के लिए यह योजना वरदान बनकर सामने आयी है। कर्जमाफी से किसानों को आर्थिक फायदा तो होगा ही, साथ ही उनकी मानसिक चिंताएं भी समाप्त होगी।

जिले के 63411 किसानों का 257 करोड़ का कर्ज होगा माफ

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की घोषणा की अनुपालना में 30 नवम्बर 2018 तक पात्र रहे 63411 किसानों का 257.22 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जा रहा है। इसके तहत हिंगोनिया में आयोजित शिविर में 200 से अधिक किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.