Move to Jagran APP

जोधपुर विवेक विहार में ब्लाइंड मर्डर: हत्यारों ने धारदार हथियारों से किए कई वार, नाक काट शव को फेका नाले में

जोधपुर शहर के कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में विवेक विहार गेट संख्या दस से कुछ पहले बहते नाले में एक युवक का रक्त रंजित बहता शव मिला। हत्यारों ने युवक की नाक भी काट डाली। प्रथम दृष्टया वारदात को अंजाम कहीं और देना प्रतीत होता है

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 06:24 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 06:24 PM (IST)
जोधपुर विवेक विहार में ब्लाइंड मर्डर: हत्यारों ने धारदार हथियारों से किए कई वार,  नाक काट शव को फेका नाले में
नाले में एक युवक का रक्त रंजित बहता शव मिला

जोधपुर, जेएनएन। जोधपुर शहर के कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में विवेक विहार गेट संख्या दस से कुछ पहले बहते नाले में एक युवक का रक्त रंजित बहता शव मिला। हत्यारों ने युवक की नाक भी काट डाली। प्रथम दृष्टया वारदात को अंजाम कहीं और देना प्रतीत होता है, जिसके बाद शव को किसी वाहन से घसीट कर नाले तक लाया गया और वहां फेका प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर जोधपुर कमिशरनेट पुलिस के आला आधिकारी मौके पर पहुचे , जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

loksabha election banner

एम्स अस्पताल से मेडिकल टीम के साथ एफएसएल जांच के लिए टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कुड़ी पुलिस मृतक के पहचान के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।शरीर पर रंगड़ के निशान के ताजा घाव के निशान मिले हैं। पुलिस का अनुसंधान जारी है।इससे पहले भी इसी इलाके में हुए दो अन्य ब्लाइंड मर्डर के बाद इस तीसरी हत्या से माहौल में दहशत है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफूलचंद ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के विवेक विहार एरिया गेट संख्या दस से कुछ पहले एक नाले में शव पड़ा है। इस पर बाद में शव को बहते नाले से बाहर निकलवाया गया। मृतक के शरीर पर चोटों के काफी निशान मिले है। गला किसी नुकीली धातुु से रेता गया है। इसके अलावा भी शरीर पर कई जगहों पर घाव के निशाबतपउम न है। पास में पहचानलायक कोई दस्तावेज नहीं मिले है। जेब से सौ सवा सौ रूपए मिले है। कानों में मुरकियां पहनी होने के साथ हाथ पर भी धागा बंधा है।

प्रेमप्रसंग की भी आशंका :

हत्या की वजह वैसे तो कातिल के पकड़े जाने पर ही पता लग पाएगी। मगर इसमें किसी प्रेमप्रसंग की आशंका भी बनी है। लूट के इरादे से हत्या करना प्रतीत नहीं हुआ है। युवक के कानों में सोने की मुरकियां मिली है। कुछ पैसे भी जेब से मिले है। वही युवक के नाक को काटे जाने को लेकर भी प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त की जा रही है।

तीसरा ब्लाइंड मर्डर :

कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले आठ दस माह में यह तीसरा ब्लाइंड मर्डर है। इससे पहले विवेक विहार में एक महिला का जला हुआ शव मिला था। वह भी सीवर लाइन से बरामद हुआ था, वह भी आजतक पहचान के अभाव में नहीं खुल पाया। हाल ही में कुछ दिनों पहले सीवरेज की सूखी होदी में भी एक युवक का शव मिला था। जिसकी तह तक भी पुलिस नहीं पहुंच पाई। इसमें एक संदिग्ध को पुलिस नेे पांच सात दिन तक पड़ताल के लिए अपने पास में रखा था। मगर सफलता नहीं मिल पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.