Move to Jagran APP

Rajasthan Politics : भाजपा नेता कटारिया बोले, कांग्रेस को भुगतना होगा अपनी करनी का फल

मुख्यमंत्री गहलोत पर बोला हमला कहा—शहरी वार्डों को इस कदर बांटा कि भविष्य में निपट जाएगी कांग्रेस। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए नए वार्ड गठित किए। यहां तक कुछ वार्डों में तो दो सौ से अधिक मतदाता तक नहीं हैं।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM (IST)
Rajasthan Politics : भाजपा नेता कटारिया बोले, कांग्रेस को भुगतना होगा अपनी करनी का फल
किया दावा-प्रदेश में अगली सरकार पूनिया या कटारिया की नहीं, बल्कि भाजपा की बनेगी।

जासं, उदयपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा उदयपुर शहर से भाजपा के विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस को अपनी करनी का फल भविष्य में झेलना पड़ेगा। आज शहरी निकाय चुनाव में वार्डों का परिसीमन इस कदर किया कि भले आज उन्हें इसका फायदा मिल जाए लेकिन भविष्य में यह कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों बहुल इलाकों के मतदाताओं के हिसाब से वार्ड बनाए गए हैं। कटारिया मंगलवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए नए वार्ड गठित किए। यहां तक कुछ वार्डों में तो दो सौ से अधिक मतदाता तक नहीं हैंं।

loksabha election banner

अगली सरकार पूनिया—कटारिया की नहीं, भाजपा की बनेगी 

कटारिया ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार पूनिया या कटारिया की नहीं, बल्कि भाजपा की बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, कार्यकर्ता महत्व रखता है और यही वजह है कि यहां खुद के सोचने से मुख्यमंत्री नहीं बनता।

खुद कांग्रेसी बंटे, आरोप भाजपा पर

कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार को गिराने का काम भाजपा नहीं कर रही और ना ही पहले की। बल्कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस खुद बंटी हुई है। इसे सब जानते हैं। भाजपा के प्रदेश में 71 विधायक हैं, ऐसे में सरकार गठन संभव ही नहीं। जनता को बोलने का अवसर तो खुद इन्हीं के नेता दे रहे हैं।

भाजपा में नहीं कोई अंतर्कलह

कटारिया से सवाल पूछे जाने पर कहा कि भाजपा में किसी तरह का अंतर्कलह नहीं है। यहां किसी नेता विशेष की नहीं चलती। अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह कोई नेता तय नहीं करता। यहां कार्यकर्ता तय करते हैं। पार्टी आलाकमान ही निर्णय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बारे में बोलने से साफ इंकार कर दिया।

गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना

कटारिया ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल में जनता से जुड़ा कोई काम नहीं हुआ। जिन वादों पर सरकार चुनकर आई उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। एक बड़ी उपलब्धि यही है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। दूसरा महिलाओं तथा अनुसूचित जाति—जनजातियों पर अत्याचार की घटनाओं में प्रदेश अव्वल नंबर पर पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार उद्योग में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सब लिप्त हैं।

निकायों को बना दिया गया पंगु

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शहरी निकायों को पूरी तरह पंगु बना दिया है। आय के साधनों में 75% की कमी हुई और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं लेकिन, प्रदेश की सरकार होटल में आपसी लड़ाई सुलझाने में व्यस्त है। उन्हें आम जनता से जुड़े विकास कार्यों की कोई चिंता नहीं।

कृषि कानून पर बरगलाने में लगे हैं कांग्रेसी

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर लागू किए कृषि कानूनों को कटारिया ने देश और किसानों के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं लेकिन, इसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के आला नेताओं ने ही तैयार किया था।

साठ साल बनाम छह साल

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता पिछले साठ सालों? में जो काम नहीं कर पाए, बीजेपी ने वह महज छह साल में पूरा कर दिखाया। बीजेपी ने धारा 370 हटाई, ट्रिपल तलाक कानून लागू किया। कांग्रेसियों ने केवल विरोध का काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.