Move to Jagran APP

गहलोत ने ली चुटकी, कहा जाहिर है कि फूट कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है, जिसने भुला दिया अपनी नेता को

कटारिया पर पलटवार कहा छह महीने हो गए-सरकार नहीं गिरी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राजस्थान ने देश भर में सबसे बेहतर काम किया है। टीकाकरण के मामले में राजस्थान देश में अव्वल है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:25 PM (IST)
गहलोत ने ली चुटकी, कहा जाहिर है कि फूट कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है, जिसने भुला दिया अपनी नेता को
कांग्रेस के पोस्टर में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित राष्ट्रीय, प्रादेशिक और क्षेत्रीय नेताओं को जगह दी गई है।

 सुभाष शर्मा, उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज जाहिर हो चुका है कि फूट कांग्रेस में नहीं, बल्कि भाजपा में है। सचिन पायलट हमारे साथ हैं जबकि भाजपा ने उनकी खेवनहार रहीं नेता वसुंधरा राजे को भुला दिया। जनता अब जान चुकी है। मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को राजसमंद विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार तनसुख बोहरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा केवल फूट डालने वाली पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस में फूट के लिए पुरजोर प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। यहां तक उन्हें अपनी नेता वसुंधरा राजे पर भी विश्वास नहीं। उन्होंने जनता को इस सच्चाई से अवगत कराया कि वह जान लें जो अपनों का नहीं, वह आपका कैसे हो सकता है। 

prime article banner

कटारिया पर पलटवार, कहा छह महीने हो गए-सरकार नहीं गिरी 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर भी पलटवार करते हुए कहा कि वह पिछले छह महीने से लगातार कहते आ रहे हैं कि राज्य की कांग्रेस सरकार छह महीने में गिर जाएगी। वह कटारियाजी को बताना चाहते हैं कि उनके कहे कथन को छह महीने से अधिक हो गए और सरकार अभी भी कांग्रेस की है। उन्होंने जनता से अपील की वह भाजपा नेताओं की अनर्गल भविष्यवाणियों को फेल कर दें। 

कोरोना काल में राजस्थान ने देशभर में सबसे बेहतर काम किया

इसके लिए उन्हें उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलानी होगी और वह कड़ी से कड़ी जोड़कर विकास में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित करें। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राजस्थान ने देश भर में सबसे बेहतर काम किया है। टीकाकरण के मामले में राजस्थान देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई है।  

कांग्रेस अध्यक्ष बोले, भाजपा बंटी खेमों में, जनता बदलाव के मूड में

कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा खेमों में बंट चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी नेता को दरकिनार करते हुए खुद मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राजसमंद में विकास की बेहद जरूरत है। अपनी ही पार्टी की विधायक और मंत्री होने के बावजूद राजसमंद के विकास के लिए काम नहीं हुआ। अब यहां की जनता चाहती है कि यहां भी विकास हो, इसके लिए वह बदलाव के मूड में हैं। 

भाजपा के पोस्टरों ने वसुंधरा गायब, कांग्रेस के पोस्टरों में सचिन मौजूद 

राजसमंद में भाजपा के पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फोटो गायब होने से जनता चकित है, जबकि कांग्रेस के पोस्टरों में सचिन पायलट भी बराबर छाए हुए हैं। भाजपा के पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और स्थानीय सांसद के फोटो हैंं। पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा पोस्टरों से गायब है। इधर, कांग्रेस के पोस्टर में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित राष्ट्रीय, प्रादेशिक और क्षेत्रीय सभी नेताओं को जगह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK