Move to Jagran APP

पीहर जा रही विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस चौकी से कुछ हीं दूरी पर हुई वारदात

घटना तब की है जब पीड़िता पीहर जाने के लिए पगडंडी के रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर वहां तीन बदमाश आए। दो बदमाशों ने महिला को उठाया तथा उसे खेत में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 12:11 PM (IST)
पीहर जा रही विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस चौकी से कुछ हीं दूरी पर हुई वारदात
पीहर जा रही विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म,

उदयपुर, संवाद सूत्र। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। लगभग हर दिन प्रदेश में एक ना एक दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र का है, जहां बागपुरा पुलिस चौकी से महज ढाई सौ मीटर दूरी से एक आदिवासी विवाहिता को बदमाशों ने उठाया तथा सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता दौड़ते हुए पुलिस चौकी पहुंची और उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।

loksabha election banner

सामूहिक दुष्कर्म का मामला गुरुवार दोपहर का था लेकिन पुलिस इसे देर रात तक दबाए रही। हालांकि इससे पहले पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एफएसएलटी को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में तीन जनों की भूमिका सामने आई है और उनकी तलाश की जा रही है।

बताया गया घटना तब की है, जब पीड़िता पीहर जाने के लिए पगडंडी के रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर वहां तीन बदमाश आए। दो बदमाशों ने महिला को उठाया तथा उसे खेत में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। झाड़ोल थाने में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार शाम पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मामले की जांच आईपीएस प्रशिक्षु कर रहे हैं।

बिना साड़ी के दौड़ते चौकी पहुंची पीड़िता

पुलिस ने बताया कि पीड़िता बिना साड़ी के बदहवाश हालात में दौड़ते हुए चौकी आई थी। उसकी साड़ी और घड़ी घटनास्थल से बरामद हुई है। तीन युवकों में से दो जनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्हें नामजद कर लिया गया है। जिसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद किया जाएगा। आरोपी आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। लगभग हर दिन प्रदेश में एक ना एक दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.