Rajasthan Accident: राजस्थान के अलवर जिले में कार में आग लगने से जिंदा जला चालक
कार में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। ड्राइवर सीट पर व्यक्ति की केवल हडि्डयां ही बची है। सुबह लोगों की नजर कार पर पड़ी तो ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति जला हुआ मिलाउसकी हड्डियां ही नजर आ रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के गुंता गांव के पास कार में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। ड्राइवर सीट पर व्यक्ति की केवल हडि्डयां ही बची है। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है । शुक्रवार सुबह लोगों की नजर कार पर पड़ी तो ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति जला हुआ मिला,उसकी हड्डियां ही नजर आ रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान भी बड़ी मुश्किल से हो सकी। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान विशंभर यादव के रूप में हुई जो बानसूर इलाके का निवासी था। हरसोरा पुलिस थाना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि कार में सीएनजी गैस किट लगा हुआ था। कार में सॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालात को देखकर लगता है कि चालक ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह हादसे का शिकार हो गया।
तंत्र मंत्र से इलाज के नाम भोपे ने किया महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधपुर के बासनी इलाके में एक महिला के साथ भोपे ने इलाज के नाम दुष्कर्म कर लिया। भोपे ने इलाज और तंत्र-मंत्र के नाम किसी भी परिवार के सदस्य को अंदर आने से मना कर दिया, और तंत्र मंत्र के नाम पर महिला से खोटा काम किया।पीड़िता ने जब अपने पति को इसके बारे में बताया तो पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भोपे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि बासनी क्षेत्र के एक व्यक्ति की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई कि, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत सही नहीं रहती थी। इलाज कराने पर भी फर्क नहीं पड़ा तो पहचान वालों ने बनाड़ में रहने वाले नांदड़ा निवासी बीरबल उर्फ लक्ष्मण पुत्र राम सिंह भोपे के बारे में बताया। पीड़ित परिवार भोपे के पास पहुंचा और तंत्र-मंत्र के नाम 15 से 20 हजार रुपए मांगे। इतना ही नहीं महिला को पुष्कर में बड़े तांत्रिक के पास ले जाने की भी बात कहीं। महिला के घर वाले भी भोपे की बात में आ गए और रात में उसे घर बुलाया। यहां भोपे ने महिला को एक कमरे में बंद कर दिया और घर के सदस्यों को अंदर आने का मना कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद भोपा वहां से चला गया। उसके जाने के बाद देर रात महिला ने अपने पति को सारी घटना बताई। इसके बाद उसका पीछा भी किया लेकिन वो नहीं मिला।
पीड़ित परिवार रात में ही पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि आरोपी भोपे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।