Move to Jagran APP

Rajasthan: कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

Rajasthan जयपुर में निकाले गए पैदल मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को शामिल होना था लेकिन दोनों नहीं पहुंचे। इस कारण यहां पैदल मार्च की अगुवाई परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने की।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 02:37 PM (IST)
Rajasthan: कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुुर। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च निकालकर कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से इन्हे वापस लेने की मांग की। जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पैदल मार्च में शामिल हुए। जयपुर में निकाले गए पैदल मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को शामिल होना था, लेकिन दोनों नहीं पहुंचे। इस कारण यहां पैदल मार्च की अगुवाई परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने की।

loksabha election banner

इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता ऊंट पर तो कुछ हाथियों व ट्रैक्टर पर सवार हुए। यहां लोग पैदल कम ऊंट, हाथी और वाहनों पर ज्यादा सवार थे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे और कृषि कानूनों के खिलाफ तख्तियां हाथों में ले रखी थी। अजमेर में पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, हेमंत भाटी, विजय जैन और शबा खान के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर व भरतपुर आदि संभागीय मुख्यालयों पर पैदल मार्च में जिलों की अपेक्षा अधिक कार्यकर्ता जुटे। सीकर में विधायक सुरेश मोदी सहित कई नेता पैदल मार्च में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि किसान आंदोलन में अब तक 200 किसानों की मौत हो चुकी है। दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है।

किसान खुले में करीब तीन माह से सड़क पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों के हित में तीनों कृषि कानूनों को लेने को तैयार नहीं है। भाजपा सरकार जबरदस्ती कृषि कानून किसानों पर थोपना चाहती है। कांग्रेस किसानों के साथ है। राहुल गांधी लगातार किसानों के बीच जाकर उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। जोधपुर में शुक्रवार को वैभव गहलोत पैदल यात्रा में शिरकत की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.