Move to Jagran APP

कांग्रेस के पुराने साथी पूर्व विधायक भंवर बलाई की अंतिम यात्रा में पहुचे मुख्यमंत्री

पूर्व विधायक और कांग्रेस के अपने पुराने साथी भंवर बलाई को अंतिम विदाई के लिए अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व विधायक बलाई की अर्थी को कंधा भी दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 01:41 PM (IST)
कांग्रेस के पुराने साथी पूर्व विधायक भंवर बलाई की अंतिम यात्रा में पहुचे मुख्यमंत्री
कांग्रेस के पुराने साथी पूर्व विधायक भंवर बलाई की अंतिम यात्रा में पहुचे मुख्यमंत्री

जोधपुर, रंजन दवे । पूर्व विधायक और कांग्रेस के अपने पुराने साथी भंवर बलाई को अंतिम विदाई देने के लिए सूबे के मुखिया अशोक गहलोत शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उनके साथ ही उनके पुत्र व जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत भी जोधपुर आए और पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व विधायक बलाई की अर्थी को कंधा भी दिया। इसके अलावा गहलोत पूर्व सीजे मगराज कल्ला के तीये की बैठक में भी पहुचें।

loksabha election banner

दिल्ली से जयपुर जाने के कार्यक्रम को निरस्त कर अशोक गहलोत जोधपुर आये।बलाई के निधन की सूचना मिलते ही गहलोत ने जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया और विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेे।इसके बाद वे पूर्व विधायक भंवर बलाई के घर गए और वहां उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कांग्रेस का चरखा अंकित तिरंगा , पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देकर ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत भी उनके साथ ही रहे।

बता दे कि पूर्व विधायक भंवर बलाई का शुक्रवार को निधन हो गया था। वे 69 वर्ष के थे। सूरसागर से विधायक रह चुके भंवर बलाई को कांग्रेस की राजनीति में गहलोत का करीबी माना जाता रहा है। बलाई बारह वर्ष तक जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। बलाई 1998 से 2003 तक सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। गत विधानसभा चुनाव में उन्होंने भोपालगढ़ से चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए। उनकी पत्नी दुर्गा देवी भी जोधपुर की जिला प्रमुख रह चुकी है, और पुत्र भी निगम पार्षद रह चुके हैं। मगराज कल्ला की तीये की बैठक में भी शरीक हुए मुख्यमंत्री।

अशोक गहलोत अपने व्यस्ततम दौरे के बीच राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मगराज कल्ला के निधन के बाद उनकी तीये बैठक में पहुंचे। जहां उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना दी ।मगराज कल्ला सूरसागर से भाजपा के विधायक सूर्यकांता व्यास के भाई हैं ।इस मौके पर अशोक गहलोत , वैभव गहलोत ,बद्रीराम जाखड़ ,समेत कोंग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.