Rajasthan: साढ़े तीन लाख देकर की शादी, दुल्हन पांच लाख के गहने लेकर फरार
Bride absconding शादी के बाद दुल्हन पांच लाख के गहने लेकर फरार हो गई। घटना राजस्थान के जोधपुर की है। पुलिस ने इस संबंध में केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जोधपुर, संवाद सूत्र। Bride absconding: शादी का लड्डू खा कर पछताना क्या होता है, ये कोई जोधपुर के महेंद्र से पूछे। जिसके लिए दुल्हन लाने के लिए पहले तीन लाख की मोटी रकम दी गई। हद तो तब हो गई जब लुटेरी दुल्हन रातोंरात अपने पिता के साथ पांच लाख रुपये के आभूषण लेकर भाग निकली। पीड़ित के अनुसार, लुटेरी दुलहन मूलतः बूंदी की रहने वाली है। पीड़ित के भाई ने इस बारे में बनाड़ थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है। इधर, प्रारंभिक पड़ताल में ये भी सामने आया है कि जून में भी वह ऐसी ठगी कर चुकी है और बूंदी में भी उसकी गुमशुदगी हो रखी है। इस लुटेेरी दुल्हन का साथ उसके पिता द्वारा दिया जाना सामने आ रहा है। जोधपुर की बनाड़ थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
दरअसल, जोधपुर के निकटवर्ती जाजीवाल कांकरला में रहने वाले एक युवक की शादी घरवालों ने साढ़े तीन लाख देकर करवाई। बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि जाजीवाल कांकराला के रहने वाले भंवरलाल पुत्र जीयाराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बूंदी के रहने वाले मुंशीलाल की पुत्री की शादी उसके भाई महेंंद्र के साथ गत माह करवाई गई थी। शादी के लिए मुंशीलाल ने साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की थी, जो कि उसे दे दिए गए थे। इसके बाद नई नवेली दुल्हन रात के समय बाद लापता हो गई। नहीं मिलने पर बनाड़ थाने में उसकी गुमशुदगी दी गई। बाद में पता लगा कि दुल्हन का पिता ही उसे अपने साथ ले गया है। पीड़ित पक्ष की दी रिपोर्ट के अनुसार मुंशीलाल और तीन चार अन्य लोग गाड़ी लेकर आए और अपनी बेटी को अपने साथ ले गए। वक्त घटना परिवार के लोग सो रहे थे। इधर, बनाड़ पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि लुटेरी दुल्हन को लेकर पहले गुमशुदगी भी हो रखी है।
थानाधिकारी आंजणा के अनुसार इस दुल्हन का बूंदी से पता किया गया तो मालूम हुआ कि जून में भी वह फ्राड कर भागी है। जहां पर भी एक केस हो रखा है। तीन चार लोगों से वह दगा कर चुकी है। फिलहाल, भंवरलाल देवासी की रिपोर्ट पर अनुसंधान किया जा रहा है। लुटेरी दुल्हन व उसके पिता की तलाश की जा रही है। जोधपुर के घर से जाते समय वह दस तोला के आभूषण भी अपने साथ लेकर भागी है।