Move to Jagran APP

Rajasthan: कालसर्प दोष दूर करने के नाम पर पुजारी ने महिला से किया दुष्कर्म, कहा-108 दिन में 21 बार बनाने पड़ेंगे संबंध

Rajasthan आश्रम में काल सर्पदोष दूर करने के नाम पर पुजारी ने एक महिला से दुष्कर्म किया। पुजारी ने महिला से कहा कि 108 दिन में 21 बार मेरे साथ संबंध बनाने पड़ेंगे जिससे तुम्हारा काल सर्पदोष मेरे ऊपर आ जाएगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 04:10 PM (IST)
Rajasthan: कालसर्प दोष दूर करने के नाम पर पुजारी ने महिला से किया दुष्कर्म, कहा-108 दिन में 21 बार बनाने पड़ेंगे संबंध
पुजारी ने महिला से किया दुष्कर्म, कहा-कालसर्प दोष दूर करने को 108 दिन में 21 बार संबंध बनाने पड़ेंगे।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan Crime: राजस्थान में जालौर (Jalore) जिले के जाणीपुरा गांव में स्थित भगवान दत्तात्रेय आश्रम में काल सर्पदोष (Kaal Sarp Dosh) दूर करने के नाम पर पुजारी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पुजारी ने उससे कहा कि 108 दिन में 21 बार मेरे साथ संबंध बनाने पड़ेंगे, जिससे तुम्हारा काल सर्पदोष मेरे ऊपर आ जाएगा।

loksabha election banner

आश्रम में पुजारी ने किया दुष्कर्म, संचालिका ने बनाया वीडियो

पुजारी (Priest ) ने संबंध बनाने का दबाव बनाया तो पीड़िता ने इनकार कर दिया। इस पर 19 फरवरी, 2022 को पीड़िता को धोखे से आश्रम में बुलाया। आश्रम की संचालिका हेमलता जबरन उसे पुजारी के कमरे में लेकर गई। वहां हेमलता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और पुजारी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का हेमलता ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुजारी और हेमलता उसे बार-बार आश्रम में बुलाने लगे। पीड़िता द्वारा इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। दोनों ने पीड़िता के स्वजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुजारी और हेमलता द्वारा ज्यादा परेशान किए जाने पर पीड़िता ने सरवना पुलिस थाने में डाक से शिकायत भेजी।

हेमलता ने कहा, महिला के आरोप गलत

सरवना पुलिस थाना अधिकारी किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि डाक के जरिए 27 जुलाई को एक शिकायत मिली है। इसमें एक महिला (Woman) ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुर की भगवान दत्तात्रेय आश्रम में आस्था है। पीड़िता ने शिकायत में लिखा कि स्वास्थ्य खराब रहने पर मैं आश्रम में गई, तो वहां हेमलता पुजारी तगाराम के पास लेकर गई। तगाराम ने अवैध संबंध बनाने से उपचार होना बताया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले नवंबर, 2021 में भी एक बार तगाराम ने कमरे में अश्लील हरकत की थी, लेकिन वह उसके पास से बचकर निकल गई थी। थाना अधिकारी ने कहा कि महिला के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। उधर, हेमलता ने कहा कि महिला का आरोप गलत है। 19 फरवरी को आश्रम में काफी लोग मौजूद थे। ऐसे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म कैसे किया जा सकता है। वह उस दिन आश्रम में आई ही नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.