Rajasthan: लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Live In Relationship पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवती के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की बात सामने आई है। वही युवती द्वारा दुष्कर्म मामले में लड़के के परिवार के अन्य लोगों पर भी सहयोग को लेकर आरोप लगाया गया है।
जोधपुर, संवाद सूत्र। Live In Relationship: राजस्थान में जोधपुर के पाल रोड क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने स्वजातीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवती के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की बात सामने आई है। वही, युवती द्वारा दुष्कर्म मामले में लड़के के परिवार के अन्य लोगों पर भी सहयोग को लेकर आरोप लगाया गया है। जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जोधपुर के पाल रोड इलाके से एक युवती अपने परिचित युवक के साथ जोधपुर से जयपुर गई। वहां कुछ माह उसके साथ लिव इन मे रही और बाद में वापस आ गई। जोधपुर आने के बाद अब युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसमें परिवार के लोगों पर भी सहयोग को लेकर आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई नामजद रिपोर्ट में 23 साल की युवती ने बताया कि 15 अगस्त को उसका परिचित युवक बाइक पर बिठाकर उसे पावटा ले गया। यहां एक स्थान पर उससे दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में बताया कि युवक उसे जयपुर के कोटपूतली क्षेत्र भी लेकर गया, यहां पर युवक और उसके परिजनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। उसे वहां 15 नवंबर तक रखा गया और उससे लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने सजातीय बंधु के साथ रही थी। मगर बाद में वह उससे मारपीट करने लगा। इसको लेकर पुलिस की ओर से पड़ताल की जा रही है। आरंभिक पड़ताल में लिव इन रिलेशन में रहने की बात सामने आई है। वहीं, युवती द्वारा युवक के अलावा उसके परिजनों को भी बंदी बनाने में सहयोग और दुष्कर्म के लिए प्रेरित किए जाने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। इसको लेकर अन्य सदस्यों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
भाजपा युवा मोर्चा की लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग की
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजस्थान में लव जिहाद के विरुद्ध कठोर कानून लाने के लिए मुहिम शुरू की है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के साथ डिजिटल रूप से हजारों कार्यकर्ताओं ने इसकी शपथ ली। इस अभियान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डोक्टर सतीश पूनिया भी जुड़े। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरूण धनाडिया ने इस अभियान को जोधपुर में कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुडक़र हैश टैग आइ एम अगेंस्ट लव जिहाद के साथ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। धनाडिया ने डिजिटल मांग पत्र भरा और अन्य कार्यकर्ताओं से भी भरवाया।