Move to Jagran APP

Rajasthan: धरियावाद में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan भाजपा नेता तथा राज्यसभा सदस्य डा. किरोड़ी लाल मीणा धरियावद पहुंचे तथा पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि वह उनके हर संघर्ष में साथ हैं। इस मौके पर मीणा गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:23 PM (IST)
Rajasthan: धरियावाद में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा
धरियावाद में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा। फोटो जागरण

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान के धरियावद में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजनीति जारी है। पुलिस जहां दुष्कर्म के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं भाजपा नेता इसे मुद्दा बनाकर राज्य सरकार की खिंचाई में जुटे हैं। रविवार को भाजपा नेता तथा राज्यसभा सदस्य डा. किरोड़ी लाल मीणा धरियावद पहुंचे तथा पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि वह उनके हर संघर्ष में साथ हैं। डा. किरोड़ी ने यहां राज्य सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने में लेते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कान तक जूं तक नहीं रेंग रही। डा. किरोड़ी लाल ने इस मामले में मुख्यमंत्री से इस्तीफे की पेशकश की।

loksabha election banner

अशोक गहलोत पर साधा निशाना

राज्यसभा सदस्य डा. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने एक माह की वेतन राशि बतौर आर्थिक सहयोग के रूप में पीड़ित परिवार दिए जाने की घोषणा के साथ उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके हक और न्याय के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। डा. किरोड़ी ने कहा कि असवंदेनशील मुख्यमंत्री से कोई आशा नहीं की जा सकती। आए दिन राज्य में बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले हो रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन के आला अधिकारी आंख और कान बंद करके निश्चिंत बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि आदिवासी को महज वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं करो, नहीं तो एक दिन यह आपको सबक सिखा देंगे। उन्होंने आश्चर्य जताया कि पीड़ितों से मिलने अभी तक राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि या अधिकारी उसके घर नहीं पहुंचा। इससे जाहिर है कि उनकी मंशा क्या है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया भी धरियावद पहुंचे थे। उन्होंने वहां दुष्कर्म पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आयोजित प्रदर्शन में भाग लिया था। राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.