Move to Jagran APP

भाजपा नेता बोले- इंदिरा-फिरोज, सोनिया-राजीव का भी विवाह नहीं, लव जिहाद ही था

राजस्थान के पूर्व विधायक भवानी सिंह (Bhavani Singh Rajawat) ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के कुनबे में लव जिहाद का डीएनए है। इंदिरा-फिरोज और सोनिया-राजीव का भी विवाह नहीं बल्कि लव जिहाद (Love Jihad) ही था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 09:17 AM (IST)
भाजपा नेता बोले- इंदिरा-फिरोज, सोनिया-राजीव का भी विवाह नहीं, लव जिहाद ही था
कांग्रेस के कुनबे में लव जिहाद का डीएनए: भवानी सिंह

जयपुर, जागरण संवाददाता। लव जिहाद को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान के एक दिन बाद शनिवार को भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने विवादास्पद बयान दिया है। राजावत ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ लाए जाने वाले बिलों का विरोध करने में उनका (अशोक गहलोत) कोई दोष नहीं है, क्योंकि वे अपने बड़े नेताओं की जीवनी से ही प्रेरणा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा-फिरोज और सोनिया-राजीव का भी विवाह नहीं बल्कि लव जिहाद ही था।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि फिरोज और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया, रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी का विवाह हिंदू रीति रिवाज से नहीं हुआ है। उक्त भी लव जिहाद ही था। राजावत ने कहा कि जिन धर्मों में पुनर्जन्म की अवधारणा ही नहीं है, उनके अनुयायी कैसे सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए। कांग्रेस के पूरे कुनबे में लव जिहाद का डीएनए है। इस कारण कांग्रेस इन अनैतिक विवाह संबंधों का समर्थन करके भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात कर रही है। प्रेम के नाम पर हिंदू धर्म की लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना और जबरन विवाह कर उन्हें मुस्लिम बनाना, प्रेम नहीं बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र है। इससे ना केवल भारत बल्कि कई एशियाई और यूरोपीय देश भी पीडि़त हैं। दुनियाभर में लोग इस साजिश के शिकार होते जा रहे हैं। इन हरकतों को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजावत ने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा शासन आते ही यहां भी लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश लाकर कानून बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारों द्वारा लव जिहाद को लेकर कानून बनाए जाने पर शुक्रवार को गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि यह शादी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है । इसे रोकने के लिए कानून बनाना पूरी तरह से असैंवधानिक है। उन्होंने कहा था कि लव जिहाद शब्द भाजपा ने ईजाद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.