Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: भाजपा नेता मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ की टिप्पणी

Rajasthan इंटनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मदन दिलावर ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग संघ को अनुशासनहीन कहने लगे हैं। जबकि संघ दुनिया का सबसे अनुशासित संगठन है। दिलावर ने कहा कि संघ की वजह से ही आज हमारा देश सुरक्षित है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 08:15 PM (IST)
Rajasthan Politics: भाजपा नेता मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ की टिप्पणी
भाजपा नेता मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ की टिप्पणी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर ने एक बयान में कहा कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने लायक नहीं है। डोटासरा इसलिए अपनी सीमा में रहें। इंटनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दिलावर ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग संघ को अनुशासनहीन कहने लगे हैं। जबकि संघ दुनिया का सबसे अनुशासित संगठन है। दिलावर ने कहा कि संघ की वजह से ही आज हमारा देश सुरक्षित है। कांग्रेस की वजह से देश का नुकसान हुआ है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा है। दिलावर ने कहा कि यदि भाजपा नहीं होती तो देश का नुकसान हो जाता। दरअसल, दो दिन पहले डोटासरा ने संघ को लेकर कई तरह की टिप्पणी की थी। दिलावर ने डोटासरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोता बताया था।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस को तालिबानी सोच वाली पार्टी बताया है। दिलावर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार मेवात इलाके को मिनी पाकिस्तान बनाने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का ध्येय, जहां हिंदू रहते हैं वहां विकास नहीं। बृज क्षेत्र में 84 कोष की परिक्रमा मार्ग और आसपास के विकास के लिए बृज विकास बोर्ड बनाने के स्थान पर 1987 में मेवात विकास बोर्ड बना दिया। मेवात इलाके में हिंदुओं को मारा जा रहा है। हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे हैं। मेवात के मंडावा गांव में शिव मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेवात में बहन और बेटियों से दुष्कर्म हो रहे हैं। अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों की जमीन हड़पी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.