Move to Jagran APP

Rajasthan: जयपुर में अरुण सिंह बोले, भाजपा का बढ़ रहा ग्राफ, धरातल की ओर जा रही कांग्रेस

Rajasthan Assembly Election 2023 प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अरुण सिंह पहली बार राजस्थान दौरे पर आए। यहां प्रदेश पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं पंचायत व स्थानीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का देशभर में ग्राफ बढ़ रहा है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 08:21 PM (IST)
Rajasthan: जयपुर में अरुण सिंह बोले, भाजपा का बढ़ रहा ग्राफ, धरातल की ओर जा रही कांग्रेस
जयपुर में अरुण सिंह बोले, भाजपा का बढ़ रहा ग्राफ। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में भाजपा के संगठन को मजबूत करने और तीन साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रविवार को जयपुर पहुंचे। प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद अरुण सिंह पहली बार राजस्थान दौरे पर आए। यहां प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, पंचायत व स्थानीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का देशभर में ग्राफ बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस धरातल की ओर जा रही है। किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, जबकि इन्होंने अपने शासन में कुछ भी नहीं दिया। इससे पहले वे दिल्ली से रवाना होकर सड़क मार्ग से जयपुर तक पहुंचे।

loksabha election banner

इस दौरान भिवाड़ी, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, अचरोल, आमेर, कुण्डा, खोले के हनुमानजी, ट्रांसपोर्ट नगर, राजापार्क गुरुद्वारा, स्टैच्यू सर्किल होते हुए जयपुर में सरदार पटेल मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं की बैठक ली। इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद पंचायतीराज संस्थाओं व स्थानीय निकायों के चुनाव में जीते नेताओं की बैठक ली। अरुण सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ व्यक्तिगत मुलाकात की। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि वे सोमवार को सीकर जिले में उत्कृष्ट किसान चौपाल में शामिल होंगे। इस दौरान किसानों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सालासार हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। 

गौरतलब है कि राजस्थान भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी नेता एकजुट होने लगे हैं। ये विरोधी नेता अब आपसी मतभेद भूलकर एकजुट होकर वसुंधरा राजे को चुनौती देने की तैयारी में जुटे हैं। इन नेताओं ने शनिवार को पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी भी शामिल हो गए। 40 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रदेश में भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे तिवाड़ी ने वसुंधरा राजे से मतभेद के कारण साल,2018 में भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी नाम से नई पार्टी बनाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.