Move to Jagran APP

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का अब जारी है युवाओं पर फोकस

लोकसभा चुनाव में भाजपा का सबसे बडा फोकस युवा वोटर पर दिख रहा है। भाजपा युवाओ को अपना मुख्य वोट बैंक मान कर चल रही है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 02:41 PM (IST)
राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का अब जारी है युवाओं पर फोकस
राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का अब जारी है युवाओं पर फोकस

जयपुर, मनीष गोधा। लोकसभा चुनाव में भाजपा का सबसे बडा फोकस युवा वोटर पर दिख रहा है। पार्टी ने अपने अग्रिम संगठन युवा मोर्चा को इसके लिए तैयार किया है और मार्च तक युवा मोर्चा के लिए करीब 15 तरह की गतिविधियां तय की है। इनमें नेशन विद नमो और पहला वोट मोदी को जैसे अभियान और कमल खेल प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी शामिल है।

loksabha election banner

भाजपा युवाओ को अपना मुख्य वोट बैंक मान कर चल रही है। राजस्थान के हाल में हुए चुनावो की बात करें कुल 4.74 करोड मतदाताओं में से करीब ढाई प्रतिशत यानी करीब दस लाख वोटर ऐसे थे जिनकी उम्र 18 से19 वष्र के बीच थी, यानी जिन्होने पहली बार वोट दिया था। युवा वोटरों को अपने साथ रखने के लिए राजसथान में भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह ने स्वयं युवा टाउन हाॅल जैसा कार्यक्रम कर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। अब युवाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए पार्टी ने युवाओं से जुडी कई गतिविधियां कराने की योजना बनाई है और यह गतिविधियां पार्टी के अग्रिम संगठन युवा मोर्चा की ओर से कराई जाएंगी।

12 जनवरी को युवा दिवस से होगी शुरूआत

इन गतिविधियों की शुरूआत 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस से होगी। इस दिन “नेशन विद नमो” अभियान की शुरूआत होगी। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इसकी शुरूआत करेगा और सभी प्रदेशों में भी इसके कार्यक्रम होंगे। अभियान से जुडने के लिए वेबसाइट या मिस काॅल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और देश भर के 50 लाख से ज्यादा युवाओं को इस अभियान का स्वयंसेवक बनाया जाएगा। इसी दिन पहला वोट मोदी को अभियान भी शुरू होगाा। इस अभियान में उन युवाओ को जोडा जाएगा जो इस बार पहली बार वोट देंगे। उन्हें यह संकल्प दिलाया जाएगा कि उनका पहला वोट भाजपा को देंगे।

युवा संसद का आयोजन

इसके बाद 15 जनवरी से दस फरवरी के बीच विश्वविदयालयों में युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऐेसे प्रतिभाशाली वक्ताओं की पहचान की जाएगी जो भाजपा के लिए प्रचार कर सकें। इसके साथ ही हर विश्वविद्यालय में भाजपा की विचारधारा वाले छात्रों को कैम्पस एम्बेसडर बनाया जाएगा। इनका काम मुख्य तौर पर पहली बार वोट देने वाले वोटर्स से सम्पर्क करना होगा। इनके अलावा राज्य के ऐसे युवा भी चिन्हित किए जाएंगे जो युवाओं के आदर्श के रूप में काम कर सकें। इन यूथ आइकाॅन का भीएक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

कमल कप खेल प्रतियोगिता- इस दौरान 15 फरवरी तक कमल कप खेल प्रतियोगिताओ का आयेाजन जिलास्तर पर होगा। इसके लिए खेल का चयन हर राज्य अपने हिसाब से करेगा। विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही स्लोगन, जिंगल व लोगो बनाने की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी होंगी और नेशन विद नमो लेखन सम्म्मेनल का आयोजन भी किया जाएगा। यह सम्मेलन नगर निगम स्तर पर होंगे और लेखको को से ज्वंलंत विषयों पर लेखन कराया जाएगा।

कमल युवा महोत्सव-

इसके साथ ही एक से 15 फरवरी के बीच कमल युवा महोत्सव का आयेाजन भी होगा। दो दिन के इन युवा सम्मेलनों में युवाओ की संगीत, ललित कला आदि की प्रतियोगिताएं होंगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नुक्कड नाटक और मोटरसाइकिल रैली जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन-

इन गतिविधियो के साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर जिले में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन भी करेंगे। इनमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे और सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर युवा टाउन हाॅल कार्यक्रम भी होंगे, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर के नेता सम्बोधित करेंगे और युवाओं के सवालो के जवाब देंगे।

जयपुर में पार्टी के अग्रिम संगठनो की कार्यशाला-

इस बीच राजस्थान में पार्टी की लोकसभा चुनाव की गतिविधियां गुरूवार से शुरू हो जाएंगी। इसके तहत पार्टी के अग्रिम संगठनों और मोर्चों को एक कार्यशाला जयपुर में होगी। इस कार्यशाला में सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी जिलों के अध्यक्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव में कहां कमी रही उसकी जानकारी ली जाएगी. साथ ही कुछ माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्यक्रम भी तय होंगे। इस अहम बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी और मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुलाए गए हैं। बैठक को संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा संबोधित करेंगे और इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.