चित्तौडग़ढ़ के तेजपुर गांव में अंतिम संस्कार के समय मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़ भागे लोग
चित्तौडग़ढ़ के तेजपुर गांव में अंतिम संस्कार के लिए गए लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग शव छोड़कर बचने के लिए भाग निकले।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 03:00 PM (IST)
उदयपुर, जेएनएन। चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगूं उपखंड के तेजपुर गांव में अंतिम संस्कार के लिए गए लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग शव छोड़कर बचने के लिए भाग निकले।
मधुमक्खियों के काटे जाने से पचास से अधिक लोग जख्मी हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे बेगूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार किया गया। मधुमक्खियों के हमले की वजह से शवका अंतिम संस्कार एक घंटे बाद हो पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें