Move to Jagran APP

Agricultural Laws: अरुण सिंह बोले, 99 फीसद किसान मोदी सरकार के साथ

Rajasthan भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को ठगा है वहीं आंदोलन को हवा दे रही है। जबकि पहले खुद कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि कृषि बाजार को खोलना चाहिए। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी इसका उल्लेख है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 03:15 PM (IST)
अरुण सिंह बोले, 99 फीसद किसान मोदी सरकार के साथ। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सोमवार कृषि कानूनों को किसानों के पक्ष में बताते हुए कहा कि देश के 99 फीसद किसान मोदी सरकार के साथ हैं। दिल्ली के आसपास जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, वे भी कांग्रेसियों, कम्युनिस्ट व अलगाववादियों के बहकावे में आ गए हैं, लेकिन हमें विश्वास है कि उन्हें जल्द मना लिया जाएगा। प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को ठगा है, वहीं आंदोलन को हवा दे रही है। जबकि पहले खुद कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि कृषि बाजार को खोलना चाहिए। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी इसका उल्लेख है।

loksabha election banner

हनुमान बेनीवाल की नाराजगी दूर करेंगे

उन्होंने एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल की नाराजगी पर कहा कि उनके मन में जो भी कंफ्यूजन है, उसे हम बैठकर दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जितनी फसलों की खरीद हुई थी, उससे छह गुना अधिक एनडीए के छह साल के कार्यकाल में की गई है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर किसानों को भड़काने वाले भूल रहे हैं कि गेहूं, चना की दरें भी एनडीए सरकार ने सबसे ज्यादा बढ़ाई है। मोदी सरकार एमएसपी को कृषि लागत का डेढ़ तक लेकर गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश में पहली बार 33 फीसद फसलों के खराब होने पर भी मुआवजा दिया गया। इसी का परिणाम है कि राजस्थान में जिला परिषद के चुनाव में 21 में से 14 जिलों में भाजपा की जीत हुई है।

कानून व्यवस्था पर साधा निशाना 

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने कहा कि लोगों में भय का माहौल है। करौली में एक पंडित को जिंदा जला दिया गया,अलवर में एक सेल्समैन को डीपफ्रीज में जला दिया गया। सीकर में शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन पर दिन दहाड़े गोली मार देना ये सब दर्शाता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने घर को बचाना चाहिए। उनके अपने घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रदेश सरकार गिराने के प्रयासों को लेकर भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर अरुण सिंह ने कहा कि हम कभी नहीं चाहते कि कोई सरकार गिरे, लेकिन वो अपने ही कारणों से गिर रही हो तो भाजपा पर दोष लगाना सही नहीं है ।

किसान चौपाल में किया किसानों के साथ संवाद

अरुण सिंह ने सोमवार को सीकर में उत्कृष्ट किसान चौपाल में किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों की विशेषताओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति को लेकर किसानों को बताया। उन्होंने किसानों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश सरकार की किसान कर्ज माफी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित किसानों की जानकारी भी ली।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.