Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: राजस्थान में दस लाख लोगों को जोड़ेगी आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party. राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने दस लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 05:33 PM (IST)
Rajasthan Politics: राजस्थान में दस लाख लोगों को जोड़ेगी आम आदमी पार्टी
Rajasthan Politics: राजस्थान में दस लाख लोगों को जोड़ेगी आम आदमी पार्टी

जयपुर, जेएनएन। Aam Aadmi Party. आम आदमी पार्टी (आप) अब राजस्थान में पूरी तरह सक्रिय हो रही है। पार्टी ने अपने राष्ट्र निर्माण अभियान को राजस्थान में भी लागू कर दिया है और इस अभियान से राजस्थान के दस लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

loksabha election banner

दिल्ली में जीत के बाद उत्साहित आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में लगातार गतिविधियां कर रही है। बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ आंदोलन के बाद अब पार्टी घर-घर संपर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद में जुटी है। पार्टी राजस्थान में अप्रैल में होने वाले जिला परिषद और नगर निगमों के चुनाव में सक्रिय भागीदारी की तैयारी कर रही है। इसी के तहत राजस्थान में एक मार्च से राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू किया जाएगा।

पार्टी के सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी घर-घर जाएगी और लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। यह अभियान पूरे एक महीने पूरे राज्य भर में चलेगा और करीबन 10 लाख से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में किसान यात्रा और राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा एक मार्च से चलाएगी। यह अभियान दो चरण में आयोजित होगा।

पहला चरण एक मार्च से नौ मार्च तक और दूसरा सत्र 13 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के 23 जिले कवर किए जाएंगे और जनता को जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि प्रदेश में मौजूदा पदाधिकारियों की समीक्षा की जाएगी, जो पदाधिकारी निष्क्रिय है उनको बदला जाएगा और नए लोगों को अवसर दिया जाएगा। पार्टी ने इस अभियान के लिए हर कार्यकर्ता से कम से कम 100 रुपये का मासिक योगदान देने की अपील भी की है। शास्त्री ने बताया कि राजस्थान से एक लाख 12 हजार 310 सदस्य जुड़े हैं। 

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.