15 पाक नागरिकों को भारत की नागरिकता मिली
पाकिस्तान से शरणार्थी बनकर भारत पहुंचे 15 नागरिकों को सोमवार को भारत की नागरिकता प्रदान की गई।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 01 Feb 2018 10:12 AM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2018 10:12 AM (IST)
v style="text-align: justify;">जयपुर, [जागरण संवाददाता]।पाकिस्तान से शरणार्थी बनकर भारत पहुंचे 15 नागरिकों को सोमवार को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। इन्हे भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाने के साथ ही नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा गया। दरअसल,करीब डेढ़ दशक पूर्व सिंधी समाज के कुछ लोग पाकिस्तान में परेशान होकर भारत में अपने रिश्तेदारों के यहां आकर रहने लगे थे,तभी से ये नागरिकता का प्रयास कर रहे थे।
ये वर्तमान में उदयपुर में रह रहे है। अब नए वर्ष पर इन्हे भारतीय नागरिकता दी गई। जयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष चन्द्र शर्मा ने 8 पुरूष और 7 महिलाओं को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। पिछले वर्ष जून में 3 पाक विस्थापितों को जयपुर में भारतीय नागरिकता दी गई थी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब 30 हजार पाक विस्थापित नागरिक रह रहे हैं,इनमें जयपुर में 6,500पाक विस्थापित पंजीकृत है ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें