Move to Jagran APP

अवैध संबंधों में प्रेमिका का बेटा रोड़ा बना तो प्रेमी ने मार डाला, पिता को भी किया घायल

अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपने दो साथियों से मिलकर अपनी प्रेमिका के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक फरार हो गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:01 AM (IST)
अवैध संबंधों में प्रेमिका का बेटा रोड़ा बना तो प्रेमी ने मार डाला, पिता को भी किया घायल
अवैध संबंधों में प्रेमिका का बेटा रोड़ा बना तो प्रेमी ने मार डाला, पिता को भी किया घायल

जेएनएन, तरनतारन। यहां के नजदीकी गांव फेलोके में अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी। युवक के बचाव लिए जब उसका पिता आगे बढ़ा तो उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने थाना गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

विधानसभा हलका पट्टी के गांव शेरों निवासी 32 वर्षीय युवक सोहन सिंह पुत्र चरण सिंह की बहन गांव फेलोके में विवाहित है। वह अपनी बहन के घर अकसर जाता था। बहन के पड़ोस में बलबीर कौर नामक महिला रहती है, जिससे युवक सोहन सिंह के अवैध संबंध बन गए। बलबीर कौर के पति मंगल सिंह ने बताया कि उसने कई बार सोहन सिंह को अपने घर आने से मना किया, परंतु बलबीर कौर व सोहन सिंह बाज नहीं आते थे।

मंगल सिंह ने इस बाबत अपने शादीशुदा लड़के प्रदीप सिंह को भी जानकारी दी थी। शुक्रवार रात को मंगल सिंह अपने परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 11 बजे शराबी हालत में सोहन सिंह अपने दो साथियों समेत घर का दरवाजा खटकाने लगा। मंगल सिंह के लड़के प्रदीप सिंह ने जब दरवाजा खोला तो आरोपित गाली गलौज करने लगे। सोहन सिंह घर में जबरी दाखिल होना चाहता था जिसका प्रदीप सिंह द्वारा विरोध किया गया।

आरोपित ने प्रदीप सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकुओं के घाव से लहूू-लुहान प्रदीप सिंह मौके पर ढेर हो गया। अपने लड़के को बचाने लिए मंगल सिंह जब आगे बढ़ा तो आरोपितों ने उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल मंगल सिंह को अमृतसर के निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रविंदरपाल सिंह ढिल्लों, थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि घायल मंगल सिंह के बयानों पर पुलिस ने आरोपित सोहन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव शेरों व उसके दो अज्ञात साथियों खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.