Move to Jagran APP

महिला कांस्टेबल से मारपीट कर उसका मोबाइल छीना, मंगेतर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज Tarn Taran News

महिला कांस्टेबल ने मंगेतर उसके भाई व मां पर उसके साथ मारपीट करके उसका मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ नरिंदर सिंह द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 03:23 PM (IST)
महिला कांस्टेबल से मारपीट कर उसका मोबाइल छीना, मंगेतर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज Tarn Taran News
महिला कांस्टेबल से मंगेतर ने की मारपीट।

झब्बाल, जेएनएन। थाना सराय अमानत खां के गांव लहिया निवासी महिला कांस्टेबल किरनबीर कौर से उसके मंगेतर चमकौर सिंह उर्फ सोनू ने अपने भाई और मां से मिलकर मारपीट की। आरोपितों ने महिला कांस्टेबल का मोबाइल भी छीन लिया।

prime article banner

किरनबीर कौर ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल तैनात है। उसकी मंगनी गांव भकना कलां निवासी चमकौर सिंह सोनू के साथ 2018 में हुई थी। एक माह पहले चमकौर सिंह ने किसी और लड़की के साथ मंगनी करवा ली। किरनबीर कौर ने बताया कि वह शाम को पौने छह बजे ड्यूटी से वापस घर जा रही थी कि गांव ढंड के गोदाम के पास चमकौर सिंह उर्फ सोनू ने अपने भाई शमशेर सिंह शेरा व मां  दलजीत कौर भोली से मिलकर उसकी एक्टिवा स्कूटी रोकी।

आरोपितों ने किरनबीर कौर की बुरी तरह से मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल में मंगनी की रस्म की तस्वीरें थे। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि किरनबीर कौर के ब्यान दर्ज करके थाना सराय अमानत खां में आरोपितों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआइ नरिंदर सिंह द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

हत्या के आरोपित को पनाह देने वाला गिरफ्तार

थाना जंडियाला गुरु के गांव जाणिया निवासी रोशन सिंह रोशी को थाना सिटी की पुलिस ने जंडियाला चौक से गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि गांव खक्ख निवासी अमनदीप सिंह उर्फ अमन के खिलाफ 31 जुलाई को थाना जंडियाला गुरु में हत्या का मामला दर्ज था। जबकि अमनदीप सिंह अमन को उसके साले रोशन सिंह ने पनाह दी थी। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.