तरनतारन में पत्नी के प्रेमी ने पहले कार से टक्कर मारी, फिर की फायरिग
गांव शाहबाजपुर के पास भूपिदर सिंह की बाइक को पहले कार ने टक्कर मार दी फिर चालक ने गोलियां चलाई।
जासं, तरनतारन : गांव शाहबाजपुर के पास भूपिदर सिंह की बाइक को पहले कार ने टक्कर मार दी, फिर चालक ने गोलियां चलाई। निशाना चूकने से भूपिदर सिंह बाल-बाल बच गया। थाना सदर की पुलिस ने वरिदर सिंह उर्फ काली निवासी गांव बैंका व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव गुलालीपुर निवासी भूपिदर सिंह ने बताया कि नौ वर्ष पहले उसका विवाह गांव बैंका निवासी लड़की से हुआ था। विवाह के बाद उसकी पत्नी अक्सर मायके रहने लगी। इस दौरान उसके प्रेम संबंध वरिदर सिंह उर्फ काली के साथ हो गए। भूपिदर सिंह ने जब भी पत्नी को समझाना चाहा तो वरिदर धमकाने लगा। इसके बाद पंचायत नें उसका और उसकी पत्नी आपसी सहमति से तलाक करवा दिया। इसके बाद उसकी पत्नी का प्रेमी वरिदर सिंह उसे अक्सर धमकियां देता था।
भूपिंदर सिंह ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर एक बजे वह अपने दोस्त सरबजीत सिंह के साथ बाइक पर गांव गुलालीपुर जा रहा था। रास्ते में गांव शाहबाजपुर के पास वरिदर सिंह कार पर आया और बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वह और उसका दोस्त सरबजीत सिंह सड़क पर जा गिरे। आरोपित वरिदर सिंह ने अपने दो अज्ञात साथियों से मिलकर दो फायर किए, निशाना चूकने से वह बाल-बाल बच गया। फिर आरोपित ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसका मोबाइल और छह हजार की नकदी छीन ली। मंगलवार को एएसआइ सतपाल शर्मा ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।