घर में दाखिल होकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म
गोइंदवाल साहिब के समीप एक घर में दाखिल होकर रात 11 बजे दो दोस्तों ने दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म कर दिया।
जासं, तरनतारन : कस्बा गोइंदवाल साहिब के समीप एक घर में दाखिल होकर रात 11 बजे दो दोस्तों ने दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित लड़कियों के स्वजनों की शिकायत पर थाना वैरोंवाल में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं की कक्षा की छात्रा के घर में शुक्रवार की रात को 11 बजे जोगराज सिंह उर्फ जोगा निवासी गांव हंसावाला अपने दोस्त जसकरन सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव पिडिया के साथ दाखिल हुआ। जोगराज ने सातवीं की छात्रा (आयु 14 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने जब शोर मचाया तो उसकी 17 वर्षीय बहन उठ गई। इस पर जोगा के दोस्त जसकरन ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित लड़कियों के स्वजनों की शिकायत पर थाना वैरोंवाल में तैनात सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर पहुंची व लड़कियों के बयान दर्ज करके दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। रविवार को पीड़ित नाबालिग लड़कियों का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।