दो नशा तस्करों की 1.6 करोड़ की संपति जब्त
नशे की तस्करी से जुड़े दो तस्करों की एक करोड़ छह लाख 46 हजार 875 रुपये की संपति जब्त की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, खालड़ा : नशे की तस्करी से जुड़े दो तस्करों की एक करोड़, छह लाख, 46 हजार, 875 रुपये की संपति जब्त की है। उक्त जानकारी डीएसपी स्पेशल कमलजीत सिंह औलख ने दी।
उन्होंने बताया कि गांव ठट्ठी जैमल निवासी कुलदीप सिंह से 23 नवंबर 2006 को पांच किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इसी तरह अमनबीर सिंह निवासी गांव सिंहपुरा नामक तस्कर से तीन जनवरी 2020 को आधा किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इससे पहले 2014 में नशीली पाउडर बरामद किया गया। डीएसपी औलख ने बताया कि जिले में अब तक 71 तस्करों की संपति जब्त की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 78 करोड़, दस लाख, 24 हजार, 761 रुपये बनती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें