हरीके पत्तन बर्ड सेंक्चुरी में आग लगाने वाले दो काबू
हरीके पत्तन बर्ड सेंक्चुरी में आग लगाने वाले दो शिकारियों को वन्य जीव विभाग की टीम ने काबू कर लिया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : हरीके पत्तन बर्ड सेंक्चुरी में आग लगाने वाले दो शिकारियों को वन्य जीव विभाग की टीम ने काबू कर लिया। जंगलात विभाग के वन्य रेंज अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि हरिके बर्ड सेंक्चुरी में पक्षियों के घौसले को आग लगाकर पक्षी मारने के लिए कुछ शिकारियों के आने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर वन्य जीव विभाग ने चौकसी बरतते हुए गश्त शुरू की। इस दौरान पक्षियों के घौंसले को आग लगा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान बनता सिंह निवासी गाव लल्ले बूह, राजबीर सिंह निवासी गाव टल्ली ग्राम, जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। इन दोनों आरोपितों को सोमवार की शाम को सुल्तानपुर लोधी की अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने दोनों को गुरदासपुर की जेल भेज दिया है। दहेज प्रताड़ना में पति और सास नामजद
महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुरानी चूंगी के पास दशमेश एवेन्यू निवासी हरप्रीत कौर उर्फ रूही के बयान पर पुलिस ने बत्ती हट्टा मार्केट निवासी जतिदर सिंह उर्फ लक्की और दविदर कौर को नाजमद किया है। महिला ने बताया कि साल 2012 में उसकी शादी जतिदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। लगभग एक साल पहले दोनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था।