तरनतारन में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप, छोटी बच्ची पर भी हमला
पंजाब के तरनतारन के गांव ढोटियां में एक दंपती और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी एक छोटी बच्ची को भी घायल कर दिया।
By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:02 PM (IST)
तरनतारन, जेएनएन। जिले के गांव ढोटियां में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों की हत्या तेजधार हथियारों से की गई है। हत्यारों ने एब छोटी बच्ची पर भी हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हाे गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव ढोटियां में दलबीर सिंह भोला अपने परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार को दलबीर सिंह, उसकी पत्नी बलबीर कौर और 14 वर्षीय लड़की पिंकी का खून से सना शव घर में मिला। तीनों की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। एक छोटी बच्ची भी घायल हालत में मिली। थाना सरहाली की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें