घर से 45 हजार की नकदी व सामान पर किया हाथ साफ
वल्टोहा निवासी सुखचैन सिंह के घर से अज्ञात लोग 45 हजार की नकदी व घर का सामान चुरा ले गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 05:05 PM (IST)
संसू, भिखीविड : वल्टोहा निवासी सुखचैन सिंह के घर से अज्ञात लोग 45 हजार की नकदी व घर का सामान चुरा ले गए। यह घटना वीरवार रात डेढ़ बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विधानसभा हलका खेमकरण के गांव वल्टोहा निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि वह वीरवार रात को परिवार समेत खाना खाकर सो गया। आधी रात डेढ़ बजे अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। आरोपितों ने घर के बंद पड़े कमरे का दरवाजा खोल अलमारी का लाक तोड़ा और 45 हजार की नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुखचैन सिंह ने सुबह तीन बजे देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। एएसआइ दिलबीर सिंह ने बताया कि थाना वल्टोहा में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें