पुली तोड़ने से रोका तो सरपंच को निकाली गालियां
गांव छीना विधि चंद निवासी सरपंच गुरसेवक सिंह को उसके गांव के लोगों ने गालियां दी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 05:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव छीना विधि चंद निवासी सरपंच गुरसेवक सिंह को उसके गांव के लोगों ने गालियां दी।
डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि सरपंच गुरसेवक सिंह द्वारा निकासी नाले पर पुली बनाई गई थी। इस पुली को कुलवंत सिंह पुत्र महराज सिंह, दविंदर सिंह पुत्र जैमल सिंह (दोनों निवासी गांव छीना विधि चंद) ने ट्रैक्टर चलाकर पुली तोड़ दी। सरपंच कुलवंत सिंह ने जब उनकों ऐसा करने से मना किया तो आरोपितों ने सरपंच को गालियां निकाली। डीएसपी बल ने बताया कि सरपंच गुरसेवक सिंह की शिकायत पर थाना सराय अमानत खां में दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे मामले की जांच एएसआइ काबल सिंह द्वारा की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें