Move to Jagran APP

36 हजार कर्मी बताओ, इनाम पाओ मुहिम शुरू की

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा राज्य के 36 हजार कच्चे कर्मियों को पक्का करने का दावा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 06:03 PM (IST)
36 हजार कर्मी बताओ, इनाम पाओ मुहिम शुरू की
36 हजार कर्मी बताओ, इनाम पाओ मुहिम शुरू की

संस, तरनतारन : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा राज्य के 36 हजार कच्चे कर्मियों को पक्का करने का दावा किया जा रहा है। इसके तहत सर्वशिक्षा अभियान, मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन द्वारा डीसी दफ्तर समक्ष पोस्टर जारी करके 36 हजार कर्मी बताओ, इनाम पाओ मुहिम शुरू की गई।

loksabha election banner

यूनियन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, साहिब सिंह और बलजिदर सिंह ने बताया कि साढ़े चार वर्ष तक कैप्टन अमरिदर सिंह ने लोगों को गुमराह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का पद संभालते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने झूठे वादे और दावे करने शुरू कर दिए। हरप्रीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी दावा करते है कि राज्य के 36 हजार कच्चे कर्मियों को पक्का कर दिया गया है। जबकि सच्चाई जीरो फीसद भी नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को खुला चैलेंज है कि पक्के किए गए 36 हजार कर्मियों के नाम सार्वजनिक किए जाए। इसके बदले यूनियन द्वारा नकद इनाम दिया जाएगा। बलजिदर सिंह ने कहा कि कच्चे कर्मियों को पक्का करने के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने वोट बटोरे थे, लेकिन 2022 में वोट डालने के मौके पर 100 बार सोचा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.