Move to Jagran APP

चाइना डोर के खिलाफ एकजुट हुए समाज सेवी संगठन, चलाएंगे अभियान

तरनतारन : कच्चे धागे के नाम पर मौत बांटने वाली चाईना डोर के खिलाफ दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया अभियान रंग लाने लगा है। चाईना डोर के प्रयोग पर जिला प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाने के तुरंत बाद समाज सेवी संगठन भी इस अभियान में जुट गए है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM (IST)
चाइना डोर के खिलाफ एकजुट हुए समाज सेवी संगठन, चलाएंगे अभियान
चाइना डोर के खिलाफ एकजुट हुए समाज सेवी संगठन, चलाएंगे अभियान

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : कच्चे धागे के नाम पर मौत बांटने वाली चाईना डोर के खिलाफ दैनिक जागरण द्वारा चलाया गया अभियान रंग लाने लगा है। चाईना डोर के प्रयोग पर जिला प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाने के तुरंत बाद समाज सेवी संगठन भी इस अभियान में जुट गए है। इन लोगों का कहना है कि चाईना डोर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

loksabha election banner

'साथ' का भी मिला साथ

साथ सोसायटी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर रमनीक सिंह खेड़ा ने कहा कि ड्रैगन डोर से हर वर्ष कई घरों के चिराग बुझते हैं। दैनिक जागरण द्वारा इस डोर के खिलाफ जो मु¨हम चलाई गई है। उसका असर आने वाले दिनों में सामने होगा।

छात्रों को करेंगे लामबंद

एनएसयूआइ नेता रितिक कुमार अरोड़ा कहते हैं कि समाजिक बुराईयों में सबसे बड़ी चेतावनी ड्रैगन डोर की है। इस डोर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ प्रशासन को शिकायत की जाएगी। जो लोग ड्रैगन डोर का काला कारोबार करते हैं उनकों बेनकाब करने लिए छात्रों की भूमिका अहम होगी।

अब बनेगी लोक लहर

येस क्लब के कोआर्डिनेटर सुखवंत सिंह गिल का कहना है कि गांवों में ड्रैगन डोर का प्रयोग कम है। शहरी क्षेत्र में यह कारोबार फैला हुआ है। दैनिक जागरण के अभियान का हिस्सा बनकर ड्रैगन डोर के खिलाफ ऐसी लोक लहर बनेगी जिससे कारोबारियों की सूची बनाना आसान होगा। शिवसेना भी आई साथ

ड्रैगन डोर के खिलाफ चल रहे अभियान में शिव सेना बाल ठाकरे ने भी शामिल होने का फैसला लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू का कहना है कि ड्रैगन डोर बेचने वालों से लेकर इसका प्रयोग करने वालों का अब लिहाज नहीं होगा।

सिटीजन कौंसिल का भी भरपूर सहयोग

समाज सेवा को समर्पित सिटीजन कौंसिल अध्यक्ष अवतार सिंह तनेजा कहते है कि ड्रैगन डोर के खिलाफ अभियान चलाना सबसे बड़ी समाज सेवा है। कौंसिल द्वारा लोगों को इस डोर के खिलाफ पहले ही जागरूक किया जा रहा है। अब कारोबारियों पर शिकंजा कसने लिए सिटीजन कौंसिल की टीम दिन रात एक करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.