तरनतारन में कांग्रेस तो खडूर साहिब में शिअद ने लहराया परचम
तरनतारन : जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों में जीत दर्ज कर कांग्रेस ने नया इतिहास रचा है। हालाकि खडूर साहिब हलके में शिअद का प्रदर्शन अच्छा रहा।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों में जीत दर्ज कर कांग्रेस ने नया इतिहास रचा है। हालाकि खडूर साहिब हलके में शिअद का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि विधान सभा हलका तरनतारन में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। यहां पर सराए अमानत खां से दिलजोध सिंह, बाले चक्क से राजवीर कौर खेहरा, मलिया से दर्शन कौर, दोदे से बलविंदर कौर, पंडोरी रण सिंह से विक्रमजीत सिंह विक्की ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम लहराया। तरनतारन के हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री को डॉ. संदीप अग्निहोत्री, कशमीर सिंह सिद्धू, रमणीक सिंह खेड़ा, सोनू चीमा, मोनू चीमां ने बधाई दी। हलके के सभी ब्लॉक समिति जोनों से शानदार जीत प्राप्त करने वाले कांग्रेसियों को डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने सम्मानित किया।
उधर जोन बासरके से कांग्रेसी प्रत्याशी वरिंदबीर सिंह काजी चक्क ने जीत दर्ज करवाई। जोन पखोके से जसकंवर सिंह, बाठ से बलविंदर सिंह ने जीत दर्ज करवाई। ब्लॉक खोजकीपुर से दर्शन कौर, चुताला से हरपाल सिंह, धूंदा से सरदूल सिंह ने शिअद को हरा कर समिति के चुनाव जीते। ब्लॉक पट्टी के 19 जोनों पर बिना मुकाबला जीत दर्ज करवाने वाली कांग्रेस पार्टी ने केवल एक ही जोन उबोके से चुनाव लड़ा। जिसमें कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सिद्धू ने बसपा के हरमीत सिंह को 906 मतों से हराया।
शिअद के प्रवक्ता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की धक्केशाही के कारण विधान सभा हलका तरनतारन और खेमकरन में शिअद ने बॉयकाट किया था। पंट्टी हलके में केवल एक जोन पर चुनाव हुआ। खडूर साहिब हलके में शिअद ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है। आम आदमी पार्टी ने जोन रूड़े आसल से खाता खोलकर रिकार्ड कायम किया है। पार्टी प्रत्याशी रजिंदर कौर ने कांग्रेसी प्रत्याशी सरबजीत कौर को 58 मतों से मात दी है।
जिला परिषद में 9 सीटों पर बिना मुकाबला जीते
जिला परिषद में 9 सीटों पर कांग्रेस पार्टी बिना मुकाबला जीत दर्ज करने में कामयाब रही। नौशहरा पन्नुआ हलके से हरचरनजीत कौर, कैरों से सिमरजीत सिंह उबोके, सभरां से गुरप्रीत सिंह, अड्डा झब्बाल से हरजिंदर सिंह कोट, सुरसिंह से बलविंदर सिंह भिखीविंड, माड़ीमेघा से रणजीत कौर ने बिना मुकाबला चुनाव जीता। पंजाब के पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर व खडूर साहिब के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर के भाई अनूप सिंह ने जोन महमूदपुरा से बिना मुकाबला जीत दर्ज करवाई। शिअद की सरकार में राज्य मंत्री रहे प्रो. जगीर सिंह वरनाला के पोते राजबीर सिंह वरनाला भी बिना मुकाबला कांग्रेस की सीट पर जीत दर्ज करवाने पर कामयाब रहे। उन्होंने घरियाला जोन से नामांकन पत्र भरे थे। जोन वल्टोहा से पूर्व चेयरमैन तीरलोक सिंह चक्कवालिया की पत्नी दर्शन कौर ने जिला परिषद का चुनाव बिना मुकाबला जीता।