Move to Jagran APP

मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ उठाएं लोग

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गाव अमीरके में कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:34 AM (IST)
मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ उठाएं लोग
मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ उठाएं लोग

संवाद सूत्र, खालड़ा : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से गाव अमीरके में कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सिविल जज तरुण कुमार व सिविल जज गुरप्रीत सिंह ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

loksabha election banner

सिविल जज तरुण कुमार और सिविल जज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जहा सरकार द्वारा संविधान अनुसार शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक पक्ष से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने लिए मुफ्त कानूनी सहायता और अगुआई की जाती है, वहीं बच्चों और नाबालिगों से अन्याय होने की सूरत में उनको जल्द और मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करवाना भी अहम जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों से जबर जुल्म और शारीरिक शोषण की घटना होने पर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, लड़कियों लिए 1091, मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी 1968, पुलिस की जरूरत महसूस होने पर 100 या 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर मनजीत सिंह, हरिंदरपाल सिंह राडिया, रवि शर्मा, मलकीत सिंह कालेके, सरबजीत सिंह पुरी, सुरिदर सिंह भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.