ब्रह्मंपुरा को दी टिकट से रूठे नेताओं को मनाने के लिए सुखबीर ने दिए पद
बगावत कीआंधी को थामने के लिए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विभिन्न नेताओं को पार्टी में जिम्मेदारी देने का फैसला किया।
जासं, तरनतारन: पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा को विधानसभा हलका खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल का पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके बाद स्थानीय नेताओं में रोष पाया जा रहा था। बगावत की इस आंधी को थामने के लिए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हलके से संबंधित विभिन्न नेताओं को गले लगाते हुए उनको पार्टी में जिम्मेदारी देने का फैसला किया। इसके बाद ये नेता दोबारा रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा के साथ चुनावी मैदान में डट गए हैं।
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हलके से पांच नेताओं को शिअद में बड़े पद देकर उन्हें आश्वासन दिया है कि सरकार बनते ही उनको और सम्मान दिया जाएगा। चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान एसजीपीसी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविदरपाल सिंह पखोके को सुखबीर ने पार्टी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमनदीप सिंह भरोवाल, गुरिदर सिंह टोनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इतना ही नहीं खडूर साहिब से टिकट के दावेदार कुलदीप सिंह औलख व यादविदर सिंह रूड़ेआसल को शिअद का जत्थेबंदी के सचिव बनाने के साथ ज्ञान सिंह शहाबपुरा को पार्टी की जनरल कौंसिल में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। अलविदरपाल पखोके ने मामा ब्रह्मंपुरा का छोड़ दिया था साथ
दरअसल, रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा ने जब शिअद का साथ छोड़ा था तो उनके भांजे अलविदरपाल सिंह पखोके ने अपने मामा (ब्रह्मंपुरा) का साथ देने की बजाय शिअद में डटे रहने का फैसला किया था। इसके बाद सुखबीर बादल की ओर से पखोके को खडूर साहिब का इंचार्ज लगाया गया था, परंतु चुनाव के दौर में 23 दिसंबर को रणजीत सिंह ब्रह्मंपुरा की शिअद में वापसी व खडूर साहिब से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ये नेता पार्टी की सियासी सरगर्मी से दूर हट गए थे।