Move to Jagran APP

तरनतारन भाजपा अध्यक्ष के घर बरसाए पत्थर

भाजपा के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस के घर पर आधी रात को अज्ञात युवकों ने पत्थर बरसाए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 05:00 AM (IST)
तरनतारन भाजपा अध्यक्ष के घर बरसाए पत्थर
तरनतारन भाजपा अध्यक्ष के घर बरसाए पत्थर

जागरण संवाददाता, तरनतारन: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस के घर पर आधी रात को अज्ञात युवकों ने पत्थर बरसाए। बचाव में राम लाल ने जब अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए तो दोनों फरार हो गए।

loksabha election banner

राम लाल हंस ने बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे घर पर पत्थर बरसने की आवाज सुनी। ऊपर वाली मंजिल के कमरे से बाहर निकलकर देखा कि दो युवक नीचे से पत्थर बरसा रहे थे। पत्थर लगने से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। बचाव में उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना पाकर डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने पुलिस चौकी टाऊन के इंचार्ज मंजीत सिंह को उनके घर भेजा। हालांकि पत्थर बरसाने वालों का कोई सुराग नहीं लग पाया। हंस ने बताया कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह सब किसान आंदोलन के दौरान शरारती तत्वों ने किया है। उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है तो कोई उनके घर पर पत्थर क्यों बरसाएगा। नहीं मिली कोई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज: डीएसपी डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने कहा कि राम लाल हंस की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास कहीं भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, जिस कारण आरोपितों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि आरोपितों का जल्द पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.