राज्य सरकार सभी वादे कर रही पूरे : विधायक गिल
पंट्टी में विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने वर्करों के साथ बैठक की।
संवाद सूत्र, पट्टी : राज्य सरकार ने लोगों से चुनाव दौरान जो वादे किए थे, उनको पूरा किया जा रहा है। इसी के तहत पट्टी शहर में डॉ. सुदर्शन कुमार त्रेहन की याद में करोड़ों रुपये खर्च करके सुंदर पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। यह बात विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पट्टी व तरनतारन वाली सड़कों की मरम्मत व अनाज मंडी में दो करोड़ की लागत से शेड बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा अनाज मंडी कोट बुड्ढा में करोड़ों की लागत से फड़ पक्का करने, हरिके की मंडी में 80 लाख रुपये की लागत से फड़ पक्का करने का कार्य शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके 550 जरूरतमंद परिवारों को 5-5 मरले के प्लाट के सर्टिफिकेट जारी किए गए थे।
इस मौके पर आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष सतनाम सिंह सेखों, चेयरमैन कुलदीप सिंह पनगोटा, लखविंदर सिंह खैहरा, पवन धवन, बाज सिंह भुल्लर, रकेश कुमार, बलराज सिंह सेखों, थाना प्रभारी हरमनजीत सिंह बल भी मौजूद थे।