कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : अर्जुन संधू
शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू के पक्ष में उनके बेटे अर्जुन संधू ने युवाओं से बैठक करते हुए अपने पिता के लिए वोट मांगें।

जासं, तरनतारन : शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू के पक्ष में उनके बेटे अर्जुन संधू ने युवाओं से बैठक करते हुए अपने पिता के लिए वोट मांगें। शहर की वार्ड नंबर 14 में युवा अकाली दल के महासचिव सूरज शर्मा द्वारा रखी गई बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन संधू ने कहा कि उनके पिता ने तीन बार विधायक बनकर हलके की सेवा की है तथा इस बार वह फिर मैदान में हैं। अर्जुन संधू ने कहा कि कांग्रेस से सताए लोगों को इस बार हरमीत सिंह संधू से उम्मीद है। इस दौरान सूरज शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में कोई आधार नहीं है। पंजाब की जनता इस बार शिअद की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। शिअद की प्रत्येक वर्ग के विकास और भले लिए सोच सकती है।
इस अवसर पर दिनेश जोशी, अमन अरोड़ा, संजय शर्मा, एडवोकेट बिक्रम अरोड़ा, सुरिदर सिंह, यादविदर सिंह यादू, सन्नी घड़का, मोंटू काहलों, अभिषेक जोशी, सलिन दवेसर, इंद्र ठाकुर, विशाल मन्नण, प्रिस, दीपक गुलाटी, गौरव गुप्ता, रोहित गुप्ता, राजिदर कुमार सोनू, तेजिदर सिंह उपस्थित थे।
Edited By Jagran