राष्ट्रीय मार्ग पर लुटेरों ने स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी छीनी
फिरोजपुर से स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी पर सवार होकर सरहाली की ओर जा रहे सिकंदर सिंह नामक चालक से चार लोगों ने हथियारों के बल पर गाड़ी छीन ली।
संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : फिरोजपुर से स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी पर सवार होकर सरहाली की ओर जा रहे सिकंदर सिंह नामक चालक से चार लोगों ने हथियारों के बल पर गाड़ी छीन ली।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव मटली निवासी मदन सिंह के लड़के सिकंदर सिंह ने बताया कि उसके पास स्विफ्ट डिजाइर (एचपी-38डी1349) है। इस पर सवार होकर वे सरहाली की ओर आ रहा था। गांव खारा के पुल के पास रात को एसेट गाड़ी पर सवार चार लोगों ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगे। उनमें से एक आरोपित ने लोहे की राड से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और फिर स्विफ्ट डिजाइर गाड़ी छीनकर फरार हो गए।
गौर हो कि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव खारा के आसपास लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी है। यहां पर पुलिस द्वारा पक्के तौर पर नाकाबंदी की गई थी कि दीपावली के दो दिन के पहले से यह नाकाबंदी बंद कर दी गई। एएसआइ लखविंदर सिंह ने बताया कि सिकंदर सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। घर के तबेले से तीन भैंस और एक घोड़ा चोरी
गोइंदवाल साहिब : विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव जामाराय निवासी शैलो नामक महिला ने घर के तबेले से तीन भैंस और एक घोड़ा चोरी होने की शिकायत दी है। शिकायत की जांच के बाद एएसआइ मंजीत सिंह ने अज्ञात लोगों विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।